वृत क्षेत्र के 5,000 रूपये के एक ईनामी अभियुक्त एवं दो टॉप अपराधी स्थायी वारण्टी गिरफ्तार, परिशान्ति भंग के आरोप में एक गैर सायल के विरूद्ध कार्यवाही, कागजात के अभाव में दो मोटरसाईकिल को किया डिटेन
रानीवाड़ा। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रेंज में अवैध मादक पदार्थ की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में जिले में अपराधिक प्रकरणों में वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आवडदान रतनु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर, भवानीसिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत रानीवाडा के निकटतम सुपरविजन में वृत रानीवाडा की अलग-अलग टीमों का गठन कर 9 फरवरी को थानाधिकारी पुलिस थाना रानीवाड़ा/करड़ा/जसवन्तपुरा मय पुलिस जाब्ता द्वारा पैण्डिग प्रकरणों में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं स्थाई वारण्टियों और टॉप-10 में चयनित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।

पुलिस थाना रानीवाडा हल्का क्षेत्र में कार्यवाही
टीम द्वारा 5 हजार रूपये के एक ईनामी अभियुक्त उम्मेदाराम पुत्र हंजारीराम निवासी धामसीन पुलिस थाना रानीवाड़ा तथा एक अन्य गिरफ्तारी वारण्टी और त्रीकमाराम पुत्र मफाराम निवासी मेघवालों का वास रानीवाडा कल्ला पुलिस थाना रानीवाड़ा को गिरफ्तार किया गया एवं कार्यवाही के दौरान अभियुक्तों के निवास स्थान से दो मोटरसाईकल को दस्तावेज के अभाव में डिटेन किया गया।
पुलिस थाना जसंवतपुरा हल्का क्षेत्र में कार्यवाही
टीम द्वारा थाना क्षेत्र का टॉप-10 में चयनित दो स्थाई वारण्टी नारायणलाल पुत्र वागाराम निवासी रामदेव गोलिया गोलाणा और हिंगलाजदान पुत्र रिड़मलदान चारण निवासी भीलों का मोहल्ला धूलिया पुलिस थाना जसवन्तपुरा को गिरफ्तार किया गया एवं एक गैरसायल को परिशान्ति भंग करने वाले अभियुक्त प्रहलाद उर्फ पैलाश पुत्र कसनाराम निवासी जसवन्तपुरा पुलिस थाना जसवन्तपुरा में गिरफ्तार किया गया है।
कार्यवाही पुलिस टीम दीपसिंह चौहान नि. पु थानाधिकारी रानीवाड़ा, मोहनलाल सउनि0, ओखाराम हैडकानि., पूनमाराम कानि., ओमप्रकाश कानि., सोहनलाल कानि., जगदीश कानि., नरेन्द्रकुमार कानि., पालू मकानि. और गुमानसिंह भाटी उ.नि थानाधिकारी जसवंतपुरा, नरपत सिंह हैडकानि., लाडुराम हैडकानि., रामनिवास कानि., विक्रमसिंह कानि., विंजाराम कानि., मलाराम कानि., चतरा राम कानि., धोली मकानि., जबरूदीन कानि. पुलिस थाना जसंवतपुरा का सहयोग मिला।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां