सांचौर।
गुजरात से अपने रिश्तेदारों के यहां आए एक दम्पति का तीन साल का बेटा सांचौर बाजार में खरीदारी के दौरान भीड़ में बिछड़ गया। मासूम विवान दरबार चौक से कचहरी रोड की ओर अकेला दौड़ता जा रहा था, तभी ड्यूटी पर तैनात पुलिस थाना सांचौर के कांस्टेबल पृथ्वीसिंह (कानि. 365) की नजर उस पर पड़ी।
कांस्टेबल ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे को रोका, बात की और जब उसे परिजन आसपास नहीं मिले तो विवान को लेकर बाजार में खोजबीन शुरू की। कुछ ही दूरी पर दरबार चौक में रोते-बिलखते माता-पिता मिले, जो विवान की तलाश में थे। कांस्टेबल ने बच्चे को सकुशल सौंपा तो परिजन भावुक हो गए और पुलिस का आभार जताया।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवडदान रतनू, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचौर कांबले शरण गोपीनाथ, एवं थानाधिकारी देवेंद्रसिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई।

टीम सदस्य:
- कांस्टेबल पृथ्वीसिंह (कानि. 365), पुलिस थाना सांचौर
पुलिस की समय पर सजगता और मानवीय पहल ने एक मासूम को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया, जिसकी स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना की जा रही है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां