अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 124.63 ग्राम, 9.29 ग्राम स्मैक एवं 7.65 एमएम के 4 जिन्दा कारतुस व 253000 रूपये नकद जब्त, एक स्विफ्ट कार व 3 बिना नम्बरी मोटरसाईकिल को किया जब्त
भीनमाल। रैंज आईजी विकासकुमार, एसपी ज्ञानचंद यादव, एएसपी मोटाराम गोदारा, डीएसपी अन्नराजसिंह के निर्देशानुसार थानाधिकारी रामेश्वर भाटी ने कार्यवाही करते हुए आज सुबह के समय चारणीयों की ढाणी पुनासा में भागीरथराम की रहवासी ढाणी पर दबिश दी जाकर तलाशी ली गई तो अभियुक्त किशोर कुमार के कब्जे से कुल 124.63 ग्राम डोडा पोस्त, 9.29 ग्राम स्मैक व 7.65 एमएम के 4 जिन्दा कारतूस होना पाया गया, जिस पर अभियुक्त किशोर कुमार उर्फ महेन्द्र कुमार पुत्र भागीरथराम जाति विश्नोई (जाणी) उम्र 22 साल निवासी पुनासा पुलिस थाना भीनमाल जिला जालोर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के घर की तलाशी ली गई तो दौराने तलाशी मुलजिम के घर पर खडे मिले वाहन स्वीफ्ट कार, हिरो स्ट्रीम 160 आर बिना नम्बरी मोटरसाईकिल, हिरो स्ट्रीम 160 बिना नम्बरी मोटरसाईकिल, होण्डा युनीकॉर्न को कागजात के अभाव में धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त किया गया। मुलजिम किशोर कुमार उर्फ महेन्द्र कुमार के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध कर अन्वेषण व पुछताछ की जा रही है, एवं एचएस पुखराज पुत्र वागाराम जाति विश्नोई उम्र 34 साल निवासी चारणीयों की ढाणी पुनासा पुलिस थाना भीनमाल को धारा 126, 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
इस सफल स्टोरी में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के साथ गनी मोहम्मद उनि., किशनाराम सउनि., नरेन्द्र सउनि, भागीरथराम कानि., रामलाल कानि., मदनलाल कानि., पवनसिंह कानि., रामरख कानि., इन्दु मकानि., श्रीमती संगीता मकानि., जितेन्द्र कुमार कानि., भजनलाल कानि. का साथ रहा।
जिला पुलिस अधीक्षक जालोर ज्ञानचंद यादव द्वारा युवाओं से अपील है कि नशे से दुर रहे तथा इस प्रकार की अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त, अफीम का दुध, स्मैक, एमडी, की तस्करी के संबंध में पुलिस को सूचना दे। जालोर पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध सख्त कानुनी कार्यवाही की जावेगी। ऐसी सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के वाट्स एप्प हेल्पलाईन नम्बर 7727050726 पर दी जावे एवं सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां