जसवंतपुरा।
जसवंतपुरा थाना पुलिस ने “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारसा राम पुत्र भैराराम, जाति लुहार, उम्र 44 वर्ष, निवासी गुड़ा हेमा, थाना झाब, जिला जालोर के रूप में हुई है।
आरोपी पुलिस थाना रानीवाड़ा में दर्ज प्रकरण संख्या 132/2025, धारा 8/21 व 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था। आरोपी की गिरफ्तारी जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक विकास कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन धरकरभर” के अंतर्गत की गई।
इस कार्रवाई का नेतृत्व जालोर के पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर आवडदान रतनू और वृताधिकारी रानीवाड़ा भवानीसिंह इंदा की निगरानी में जसवंतपुरा थानाधिकारी गुमान सिंह भाटी द्वारा किया गया। कार्रवाई में हैडकॉन्स्टेबल लाडूराम, कॉन्स्टेबल चतराराम, भाणाराम और विक्रम सिंह शामिल रहे।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस को इस प्रकरण में अन्य खुलासे होने की संभावना है।



