भीनमाल। रैंज आइजी विकासकुमार और जालेार एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में जिले में सम्पति सम्बंधी अपराधों की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही के तहत मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जालौर व अन्नराजसिंह राजपुरोहित पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत भीनमाल के सुपरविजन में रामेश्वर भाटी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी भीनमाल के नेतृत्व में बडी कार्यवाही कर सफलता मिली है।
भाटी ने बताया कि थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा प्रकरण संख्या 82ध्2025 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस में दो अभियुक्तगणों को किया गिरफतार है। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 13.03.2025 को प्रार्थी भारताराम सुन्देशा पुत्र प्रतापजी सुन्देशा (माली) तारावा वेरा भीनमाल पुराना जसवन्तपुरा रोड भीनमाल ने उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि गत रात्री 12 मार्च 2025 की मध्य रात्री करीब 2.30 बजे से 3.30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मेरे घर मे प्रेवश कर हमारे सोते हुऐ के पलंग के पास रखे हुऐ मेरा मोबाईल सेमसंग कम्पनी का जिसमे दो सिम है, एवम मेरा पर्स जिसमे करीब 22000 रुपये व मेरी पत्नि के 35 ग्राम सोने का बाजुबन्ध व 25 ग्राम वजन सोने की गले की कंटी चुरा कर ले गये, वगैराह रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 82ध्2025 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस में दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर एवं आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये गये व वारदात में शरीक अभियुक्त के संदर्भ में गोपनीय रूप् से जानकारी प्राप्त कर अभियुक्त की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा लगातार मुल्जिम की हरकतों पर निगरानी जारी रखी गई, अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र शांतिलाल उम्र 20 साल जाति वागरी पेशा मजदुरी निवासी नरता हाल गुणीनाडा भीनमाल पुलिस थाना भीनमाल को दस्तयाब कर पुलिस टीम द्वारा गहन पूछताछ की गई तो मुल्जिम द्वारा कस्बा भीनमाल से रात्री में घर में घुसकर मोबाईल व रूपये, जेवरात चोरी कर ले जाना कबुल करने पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त से 21200 रूपये व मोबाईल एन्ड्राईड फोन को बरामद किया गया, प्रकरण हाजा में चोरी किये गये सोने के बाजुबंध आभुषण को खरीदने वाला अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र किशनलाल बागरी उम्र 19 साल पैशा मजदुरी निवासी गणेश मंडी रोड कन्या छात्रावास के सामने वाली गली मानुपरा आबुरोड जिला सिरोही हाल गोडीजी मंदिर जालोर पुलिस थाना कोतवाली को दस्तयाब कर जुर्म स्वीकार करने पर गिरफतार किया गया, चोरी का माल मसरूका पिले धातु का बाजुबंध को बरामद किया गया, अभियुक्तगणों से पुछताछ जारी है।
कार्यवाही पुलिस टीम में वजाराम सउनि0, भैराराम कानि., दिनेश कुमार कानि., राकेश कुमार कानि. की भूमिका रही।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां