जालोर जिले के सायला पुलिस थाना द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन भौकाल” और “ऑपरेशन संपोलिया” के तहत बड़ी सफलता मिली। सरहद थलवाड़ में एक सूने खेत से पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 954 कार्टन जब्त किए गए। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 15 लाख रुपये है।
आरोपी की जानकारी
मुखविर की सूचना पर सायला थाना क्षेत्र के थलवाड़ गांव में शैतानसिंह पुत्र पाबुसिंह राजपूत के सूने खेत से शराब जब्त की गई। आरोपी शैतानसिंह, जिसकी उम्र करीब 42 वर्ष है, का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से है। वह राजस्थान आबकारी अधिनियम और अन्य कानूनों के तहत कई मामलों में दोषी पाया गया है।
कितना और कौनसा ब्रांड शराब जब्त
पुलिस ने पंजाब निर्मित विभिन्न वेरायटी की अंग्रेजी शराब के कुल 954 कार्टन जब्त किए। यह शराब अवैध रूप से भंडारित की गई थी और इसकी तस्करी की योजना बनाई जा रही थी।
टीम का नाम और भूमिका
इस कार्यवाही का नेतृत्व थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने किया। पुलिस टीम में शामिल अन्य अधिकारी और कर्मचारी:
- राजाराम विश्नोई
- भंवरलाल
- मनोहरलाल
- लक्ष्मणराम
- मनीष
- रामदेवसिंह
कार्यवाही का विवरण
यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा तथा पुलिस उप अधीक्षक गौतम कुमार जैन के सुपरविजन में किया गया। “मिशन मदमर्दन” के तहत पूरे रेंज में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी रोकने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।



