ऑपरेशन भौकाल में 4.25 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब सहित इनोवा कार जब्त कर तस्करों पर बड़ा वार
पुलिस थाना सांचौर ने “ऑपरेशन भौकाल” के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरहद गरडाली में राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 61 कार्टून बरामद किए गए हैं। अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त इनोवा कार को जब्त कर संबंधित अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त अवैध शराब की अनुमानित बाजार कीमत 4,25,000 रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशानुसार और जिला पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने हाईवे नाकाबंदी, संदिग्ध स्थानों और वाहनों की तलाशी लेकर लगातार अभियान चलाया। 29 मई 2025 को मुखबीर की सूचना पर भारतमाला सरहद गरडाली पर नाकाबंदी की गई, जहां एक इनोवा कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर कार के टायर पंचर कर उसे रोका। कार की तलाशी में 61 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। आरोपी भागने में सफल रहा।
बरामद शराब में विभिन्न प्रकार के अंग्रेजी शराब और बीयर के कार्टून शामिल थे। इस मामले में पुलिस थाना सांचौर में धारा 19/54 राजस्थान आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 256 दिनांक 29.05.2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम में तगाराम सउनि, भंवरलाल, और ओमप्रकाश शामिल थे



