Homeचितलवानाप्रखर विचारक डॉ. मुखर्जी का चिंतन ही गौरवशाली भारत का आधार: श्रवणसिंह...

प्रखर विचारक डॉ. मुखर्जी का चिंतन ही गौरवशाली भारत का आधार: श्रवणसिंह राव

Published on

125वीं जयंती पर विशेष: झोटडा बूथ संख्या 211 पर उमड़े भाजपा कार्यकर्ता, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क

चितलवाना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार आज चितलवाना मंडल के झोटडा बूथ संख्या 211 पर महान शिक्षाविद्, प्रखर राजनेता और प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती अत्यंत गौरवमयी ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के मुख्य सानिध्य में हुआ।

शुरुआत में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, चितलवाना मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता चुन्नीलाल खेजड़ीयाली, मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह सिवाड़ा, भूराराम छिपा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, किसान मोर्चा जिला मंत्री कृष्ण कुमार देवासी और ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री दुर्गाराम बेनीवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

एक देश में दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे: श्रवणसिंह राव

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता में जन्मे डॉ. मुखर्जी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। कलकत्ता विश्वविद्यालय से शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। उन्होंने सदैव ‘एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान’ का मुखर विरोध किया।

“डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण के लिए बिना परमिट के वहां प्रवेश कर अपनी गिरफ्तारी दी और 23 जून 1953 को रहस्यमयी परिस्थितियों में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उनकी यही राष्ट्रभक्ति आज के गौरवशाली भारत के निर्माण का मुख्य आधार है।”

श्रवणसिंह राव बोरली, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष

राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत रहा जीवन सफर

वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदू महासभा से राजनीतिक सफर शुरू करने के बाद उन्होंने वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में वटवृक्ष बन चुका है। शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। आज देश उनकी विरासत और नीतियों पर आगे बढ़कर विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस गरिमामयी अवसर पर गोवाराम पुरोहित भोपाजी, गोविंद पुरोहित, चितलवाना किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शांता बिश्नोई, आसाराम पुरोहित, गणपत शर्मा, भाखराराम बिश्नोई, मूलाराम पुरोहित, गोपालदास वैष्णव और प्रकाश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

जालौर-सिरोही में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: शिक्षकों के थोक तबादलों से खाली हुए स्कूल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर-सिरोही। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षकों के तबादलों...

सांचौर में ‘जातिगत तबादलों’ पर उबाल: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने भजनलाल सरकार को घेरा, दी कड़ी चेतावनी

प्रशासनिक निष्पक्षता पर बड़ा सवाल: बोले- 'यह सरकार की संकीर्ण और भेदभावपूर्ण सोच का...

अन्नदाताओं के चेहरे खिले: रबी सीजन से पहले चमकेगी चितलवाना की हर नहर, सरपंच की ‘भागीरथ’ पहल से टूटेगा टेल का सूखा

गणेश चतुर्थी से शुरू होगा नहरों, वितरिकाओं और माइनरों की सफाई का महाअभियान, सालों...

सुदूर नेहड़ क्षेत्र में शिक्षा की नई अलख: सूंथड़ी में ‘आदर्श विद्या मंदिर’ के भव्य भवन का शिलान्यास, उमड़ा जनसैलाब

वंचित और अभावग्रस्त परिवारों के बच्चों को मिलेगी संस्कारयुक्त उच्च शिक्षा, संतों के सान्निध्य...

शिक्षा की डगर पर ‘सुथड़ी’ का बड़ा कदम: आदर्श विद्या मंदिर के नवीन भवन का कल होगा शिलान्यास

क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, डॉ. सतीश पूनियां और मंत्री जोराराम कुमावत की उपस्थिति में रची...

जांगूनगर नराली के किसानों ने भरी हुंकार, सांचौर धरने में शामिल होंगे सैकड़ों अन्नदाता

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति: खरीफ खराबे का मुआवजा, नर्मदा नहर...

ममतामयी माता के गहने चुराने वाले पर गिरी खाकी की गाज: ढब्बावाली माताजी मंदिर चोरी का पर्दाफाश, एक शातिर गिरफ्तार

सरवाना (सांचौर)। आस्था के केंद्रों को निशाना बनाने वाले पापियों के खिलाफ सरवाना पुलिस...