Homeन्यूज़भाजपा विश्व का अद्वितीय संगठन, इसमें राष्ट्रहित सर्वप्रथम :- भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह...

भाजपा विश्व का अद्वितीय संगठन, इसमें राष्ट्रहित सर्वप्रथम :- भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली

Published on

भाजपा सांचौर ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण हेतु सार्थक अभियान :- भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली

सांचौर। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न स्तर पर कार्यसमिति का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रमानुसार मंगलवार को सांचौर ग्रामीण मंडल के गोलासन ग्राम में भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यसमिति का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की अध्यक्षता में किया गया।

आयोजन कार्यसिमिती में पार्टी के हितों, उद्देश्यों और आगामी कार्य योजना पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का अद्वितीय संगठन है, इस संगठन ने परिवारवाद, जातिवाद तथा अन्य निजी हितों को छोड़कर कर राष्ट्र हित को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने बताया की भाजपा का उद्देश्य आधुनिकता के साथ विकास और विरासत की संकल्पना को साकार करते हुए विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्तर का भारत में विकास करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद अपराधों पर अंकुश लगा है, आमजनों को विकास की सौगात मिली है तथा सड़क तंत्र का विकास चारों ओर हो रहा हैं।

उन्होंने कहा की भाजपा के शासन में नकल अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ हुई जिससे विद्यार्थियों के लिए नई संकल्पना पुनः प्रारंभ हुई हैं। पेपरलीक गिरोह के खिलाफ भाजपा सरकार सख्त है और नियमानुसार कार्यवाही करेगी। जिससे इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

कार्यसमिति आयोजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वृक्षारोपण हेतु एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि मोदी सरकार ने हमेशा सर्व हित के लिए अभियान को चलाया है, एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण हेतु सार्थक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भारत वर्ष में वृहत पैमानें पर वृक्षारोपण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार के पौधारोपण किया जा रहा है। आने वाले समय में इन वृक्षारोपण का बेहतर और सुखद परिणाम आएगा।

गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली वृक्षारोपण के इस अभियान को प्रमुखता से लेकर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करवा आमजनों को प्रेरित करने का भी कार्य कर रहे है।

सांचौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हंजारीराम पुरोहित सिलु तथा सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाणा ने भी पार्टी हितों पर अपने विचार रखते हुए वृक्षारोपण के इस अभियान हेतु सहभागिता की आमजनों से अपील की।

इस कार्यसमिति बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली सांचौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हंजारीराम पुरोहित सिलु, सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाणा, जिला परिषद सदस्य महेंद्र चौधरी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव, भाजमुयों जिला उपाध्यक्ष महिपालसिंह अचलपुर, सांचौर ग्रामीण मंडल महामंत्री गंगदाराम चौधरी, अमराराम चौधरी, सांवलाराम पुरोहित गोलासन, अमराराम देवासी डबाल करणसिंह राव, सांचौर ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष कल्याणसिंह, सगताराम चौधरी, मूलाराम चौधरी, सताराम चौधरी, चेलाराम चौधरी पूर्व संरपच, रमेश कुमार प्रजापत बूथ अध्यक्ष, राजुसिंह विरोल, वगताराम चौधरी लालपुर, श्रीराम पुरोहित, जयराज पुरोहित, बलदेव पुरोहित, गणपतलाल पुरोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

नशा तस्करों पर शिकंजा: 100 ग्राम एमडी के साथ चार दबोचे, दो मोटरसाइकिलें जब्त

अभियान धरपकड़' के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज ' नशा...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी ड्रग्स तस्कर राकेश कुमार गिरफ्तार, चार गंभीर मामलों में था वांछित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृत्ताधिकारी जयराम मुंडेल के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम...