Homeचितलवानाजांगूनगर नराली के किसानों ने भरी हुंकार, सांचौर धरने में शामिल होंगे...

जांगूनगर नराली के किसानों ने भरी हुंकार, सांचौर धरने में शामिल होंगे सैकड़ों अन्नदाता

Published on

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति: खरीफ खराबे का मुआवजा, नर्मदा नहर की अव्यवस्था और जल जीवन मिशन के दावों पर आक्रोश

सर्किल न्यूज नेटवर्क सांचौर/चितलवाना। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगामी 16 जून को प्रस्तावित सांचौर धरने को लेकर ग्रामीण इलाकों में किसान जागृति अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में जांगूनगर, नराली (झोटड़ा) में भंवरलाल पुरोहित की अध्यक्षता और मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईशराराम बिश्नोई, विरद सिंह चौहान, पूनमा राम बिश्नोई, धीमाराम खिलेरी, भाखरा राम रावतसर व जिला प्रवक्ता लादूराम भादू की देखरेख में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरते हुए जांगूनगर नराली से सैकड़ों किसानों ने धरने में कूच करने का ऐलान किया है।

मोर्चा के जिला प्रवक्ता लादूराम भादू ने बताया कि 16 जून के महाधरने को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की टीमें गांव-गांव जाकर बैठकें कर रही हैं और पीले चावल बांटकर किसानों को बुलावा दे रही हैं।

मुआवजे में भेदभाव और योजनाओं की विफलता पर गुस्सा

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ईशराराम बिश्नोई ने कहा कि आदान अनुदान, फसल बीमा क्लेम, नर्मदा नहर, कृषि उपज मंडी, बिजली और जल जीवन मिशन जैसी ज्वलंत समस्याओं को लेकर मोर्चा लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीफ 2025 में आए भीषण अंधड़ और तूफानी बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। चितलवाना तहसील के सभी गांवों में 30 फीसदी से अधिक खराबा मानकर इसे आपदा प्रबंधन में शामिल किया गया, जहां कई किसानों को 17 हजार रुपए का अनुदान मिला, लेकिन अधिकांश किसान आज भी इससे वंचित हैं।

खेद का विषय है कि इसी आपदा से सांचौर तहसील में भी भारी नुकसान हुआ था, लेकिन प्रशासन ने महज 5-7 पटवार हलकों में ही खराबा दर्शाकर शेष पूरी तहसील के किसानों को भगवान भरोसे छोड़ दिया। इससे किसानों में भारी आक्रोश है।

स्वामीनाथन रिपोर्ट और जमीन छीनने का विरोध

किसान नेता पूनमाराम बिश्नोई ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद किसानों के हित में केवल एक ‘स्वामीनाथन आयोग’ बना, लेकिन दुखद है कि उसकी सिफारिशों को आज तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने इस आयोग को तुरंत लागू करने की पुरजोर मांग की। वहीं, विरद सिंह चौहान ने नर्मदा नहर की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नैहड क्षेत्र के आकोड़िया, कुकड़िया, खेजड़ीयाली आदि गांवों में सोलर प्लांट के नाम पर किसानों की कीमती जमीनें छीनी जा रही हैं, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

कागजों में सिमटा जल जीवन मिशन

धीमाराम खिलेरी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ ‘वंदे गंगाजल अभियान’ चलाकर जल संरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, तो दूसरी तरफ नर्मदा के कीमती पानी को व्यर्थ में लूनी नदी में बहाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत घर-घर नल और नल में जल की योजना सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। अधिकांश गांव-ढाणियों में आज भी न तो नल लगे हैं और न ही पानी पहुंच रहा है। इसके अलावा भाखराराम रावतसर ने हाल ही में हुई बारिश और तेज हवा से चरमराई बिजली व्यवस्था को तुरंत सुधारने की मांग की।

ग्राम इकाई कार्यकारिणी का गठन

बैठक के दौरान जांगूनगर नारली की ग्राम इकाई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निम्न नियुक्तियां की गईं:

  • संरक्षक: भागीरथ जांगू
  • अध्यक्ष: जगराम साहू
  • उपाध्यक्ष: भंवरलाल पुरोहित, भोपाल सिंह
  • सचिव: ओम प्रकाश शर्मा
  • कोषाध्यक्ष: भगवानाराम
  • सदस्य: गणेशाराम, मोहनलाल, गोमाराम, जय किशन, शंकर सिंह, भागीरथ सुथार, वींजाराम, झुंझार सिंह, लाधाराम, किशन लाल, जोगाराम और अमराराम।

बैठक में उपस्थित किसानों ने करतल ध्वनि से नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया। साथ ही, जांगूनगर नारली से 100 किसानों ने धरने में भाग लेने की लिखित घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन लादूराम भादू ने किया।

चितलवाना में भी उमड़ा किसानों का सैलाब, 200 किसान जाएंगे सांचौर

इसी प्रकार, चितलवाना ग्राम इकाई की बैठक भाखराराम गोदारा और हरीराम गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मोर्चा की टीम (ईशराराम बिश्नोई, विरद सिंह चौहान, पूनमाराम विश्नोई, लादूराम डावल, एडवोकेट किशनलाल पूनिया, शैतान सिंह, किशनाराम भादू आदि) की देखरेख में हुई इस बैठक में किसानों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस बैठक में आगामी 16 जून के सांचौर धरने में चितलवाना से 200 किसानों के भाग लेने की घोषणा की गई, जिसका उपस्थित जनसमूह ने तालियां बजाकर समर्थन किया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

नशा तस्करों पर शिकंजा: 100 ग्राम एमडी के साथ चार दबोचे, दो मोटरसाइकिलें जब्त

अभियान धरपकड़' के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज ' नशा...

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी ड्रग्स तस्कर राकेश कुमार गिरफ्तार, चार गंभीर मामलों में था वांछित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृत्ताधिकारी जयराम मुंडेल के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम...

किसान क्रांति: बावरला में हुंकार, रिलायंस बीमा कंपनी राजस्थान से बाहर

फसल बीमा से लेकर कर्ज माफी तक गूंजी किसानों की आवाज, बावरला में नई...

4 साल से प्यासा है लादूराम का टांका: सांचौर की धानता पंचायत में मनरेगा की खुली पोल, बिना आगोर के पानी आए तो कैसे...

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर तीन बार शिकायत के बाद जागी प्रशासन की नींद, JEN...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

जालौर-सिरोही में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: शिक्षकों के थोक तबादलों से खाली हुए स्कूल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर-सिरोही। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षकों के तबादलों...

सांचौर में ‘जातिगत तबादलों’ पर उबाल: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने भजनलाल सरकार को घेरा, दी कड़ी चेतावनी

प्रशासनिक निष्पक्षता पर बड़ा सवाल: बोले- 'यह सरकार की संकीर्ण और भेदभावपूर्ण सोच का...