विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल स्तर तक संगठन को धार देने की बनी रणनीति
Circle News Network
जसवंतपुरा। पवित्र सुंधा माता की तलहटी में रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के रानीवाड़ा एवं जसवंतपुरा ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों का बड़ा जमघट देखने को मिला। मौका था संगठनात्मक मजबूती और जमीनी स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने को लेकर आयोजित विशेष बैठक का। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान सह-प्रभारी ऋत्विक मकवाना के मुख्य आतिथ्य तथा रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को धार देने का मंत्र दिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष रमीला मेघवाल व प्रदेश सचिव ललित बोरीवाल भी विशेष रूप से मंचासीन रहे।

हर कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत: मकवाना
मुख्य अतिथि ऋत्विक मकवाना ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस की असली शक्ति उसकी विचारधारा और निष्ठावान कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को बूथ स्तर तक जीवंत और सशक्त बनाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जमीनी स्तर पर सक्रिय होगा, तभी पार्टी की नीतियां और संदेश जन-जन तक सुगमता से पहुंच पाएंगे।
रानीवाड़ा में जल्द सजेंगे मंडल स्तरीय कार्यक्रम: देवासी
अध्यक्षीय संबोधन में विधायक रतन देवासी ने कहा कि रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार हमेशा मजबूत रहा है और यहां के कार्यकर्ताओं ने हर चुनाव में अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। आगामी रणनीति का खाका खींचते हुए उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में मंडल स्तर पर व्यापक संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पार्टी का ढांचा और अधिक प्रभावी एवं अभेद्य बनेगा।
नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प
प्रदेश सचिव ललित बोरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अपनी भूमिका को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही भविष्य की सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगी। बैठक के दौरान पीसीसी सदस्य मोडाराम राणा, ब्लॉक अध्यक्ष वरधाराम माली एवं जीवाराम चौहान ने भी अपने विचार रखे और संगठन हित में एकजुटता पर बल दिया।
इन दिग्गजों की रही मौजूदगी:
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी उकाराम डगला, राण सिंह भोमिया राजपूत, भीखाराम भील, विराराम वाघेला, जोईताराम मेघवाल, वरिगाराम विश्नोई, सुरेश सियाक, सुजानाराम खिलेरी, वागाराम जाट, वालाराम भील, रमेश प्रजापत, पुष्कर पुरोहित, भंवर सिंह सोलंकी, करताराम चौधरी, भेरू सिंह राजपूत, गब्बर सिंह राजपूत, भीमाराम चौधरी, गोदाराम चौधरी, भरत शर्मा, रमेश सरगरा, हेमाराम मेघवाल, अंबालाल चितारा, रहमान खान, अब्दुल खान, अमर सिंह जांगू, देवीलाल सारण, भागीरथ डारा, बाबूलाल मांजू, शांतिलाल मेघवाल, चंदन सिंह सोलंकी, रड़माराम भाट, विकास सोलंकी, बगदाराम कटारिया, पट्टू नटराज, संजू खान, रमेश सारण, जीवाराम मेघवाल, गणेश देवासी, मोहनलाल राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां