जालोर महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं के वरदान साबित हो रहा है- पूर्व विधायक देवल
रानीवाड़ा- राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व जालोर विकास समिति एवं रानीवाड़ा उपखंड प्रशासन के सयुक्त तत्वावधान मे रानीवाड़ा मुख्यालय के खेल मैदान पर जालोर महोत्सव की घूम मची रही। महोत्सव समन्वयक कृष्ण कुमार माली ने बताया कि महोत्सव में म्यूजिकल चेयर, रंगोली, मेहन्दी, चित्रकला, जलेबी रेस, कब्बडी, एव रण फोर रानीवाड़ा आकर्षण का केंद्र रही। चम्मच दौड़, मटकी दौड़, साफा बांधों प्रतियोगिता, क्यूट बेबी, मिस सुणतर, मिस्टर सुणतर, वाधयंत्र, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता रोमांचक रही।
इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने हुनर का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पूर्व विधायक राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल ने पुरस्कार देते हुए सभी प्रतिभागियों की हौसला अफ़ज़ाई की।

इस मौके पूर्व विधायक देवल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए जालोर महोत्सव रानीवाड़ा आमजन की पहली पसंद बनती जा रही है। देश व राजस्थानी संस्कृति को बचाएं रखना हम सभी का कर्तव्य बनता है जो हमे इसे निभाने में किसी भी प्रकार का संकोच नहीं करना है। देवल रानीवाड़ा मे महोत्सव के सफल संचालन के लिए महोत्सव समन्वयक कृष्ण कुमार माली का साफा पहनाकर सम्मान किया।

संध्याकाल के समय सामुहिक घूमर नृत्य ने राजस्थानी संस्कृति को जीवत कर तालियां बटोरी। महोत्सव में रविवार को रात्रि को अन्तर्राष्ट्रीय लंगा पप्पेखान एण्ड पार्टी द्बारा राजस्थानी लोकसंगीत के साथ अन्तर्राष्ट्रीय कालबेलिया नृत्यांगना द्बारा मनभावक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। रानीवाड़ा के स्थानीय लोक कलाकार नटराज एण्ड ग्रुप ने सांस्कृतिक संध्या में मंच पर अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समन्वयक कृष्ण कुमार माली ने बताया कि रानीवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर आयोजित जालोर महोत्सव में 967 प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा गया।
महोत्सव में आस पास के दर्जनों गांवों के कलाकारों व ग्रामीणों ने भाग लेकर महोत्सव को उचाई प्रदान की। रविवार रात्रि को अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकारों की सांस्कृतिक संध्या में प्रधान राघवेंद्र सिंह देवड़ा, तहसीलदार हनुवंतसिंह व विकास अधिकारी हेमलता विश्नोई सहित अतिथियों ने महोत्सव में लगे सेवाधारियो एवं स्काउट्स व महोत्सव मे सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का एवं लोक कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रधान राघवेंद्र सिंह देवड़ा ने महोत्सव को आज के समय कि महती आवश्यकता बताते हुए महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। जिला कोर समिति के सदस्य मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने रानीवाड़ा मुख्यालय पर आयोजित जालोर महोत्सव 2025 के समापन की घोषणा करते हुए सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सभी कार्यक्रम का मंच संचालन ताराचंद भारद्वाज द्बारा किया गया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां