अच्छे भले परिवार के दो आदतन आरोपी गिरफ्तार, दीपाराम चौधरी पावली और हरीसिंह चारण आंबातरी के खिलाफ जिलेभर में कई मामले, पुलिस कार्यवाही करने में मूड में
भीनमाल। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार के निर्देशानुसार रेंज में नकबजनी व चोरी की गैंग का पर्दाफाश के सम्बंध में चलाये गये भौकाल अभियान के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में मोटाराम आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, व अन्नराजसिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत भीनमाल के निकटतम पर्यवेक्षण में रामेश्वर भाटी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जिला जालोर में चोरी किये हुये विद्युत ट्रासफार्मर चोरी प्रकरणों का खुलासा हुआ है।

भाटी ने बताया कि अज्ञात मुलजिमों की तलाश शुरू भरसक प्रयास किये जाकर सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र के आधार पर अभियुक्त की जानकारी प्राप्त कर दिनांक 02.03.2025 को अभियुक्त दीपाराम व हिरसिंह उर्फ हरीसिंह को दस्तयाब किया जाकर बाद पुछताछ गिरफ्तार कर विद्युत ट्रासफार्मर चोरी करने में प्रयुक्त वाहन पिकअप ट्रोला को जब्त किया गया, चोरीसुदा ट्रासफार्मर के संबंध में अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।
घटना को लेकर पुलिस बताती है कि 18 फरवरी को नरपत कुमार पुत्र वचनाराम राव निवासी खाण्डादेवल पीएस भीनमाल ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश कर बताया की वो अपने परिवार सहित गांव खाण्डादेवल में मोहल्ला खेतेश्वर कॉलोनी में रहता हूं। घर से करीब 100 मीटर दूरी पर विद्युत विभाग द्वारा गांव में विद्युत आपूर्ति हेतु ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है, जिससे करीब 80-90 परिवारवालों को विद्युत आपूर्ति होती है। 17 फरवरी रात्रि करीब 10 बजे में खाना खाकर परिवार सहित सो गया था। रात्रि करीब 1 बजे के आस-पास लाईट चली गई, जिस पर हम यह सोचकर सो गए कि थोड़ी देर में लाईट आ जाएगी, लेकिन रात भर लाईट बंद थी।

नरपत राव ने बताया कि आज सुबह जागकर मैं ट्रांसफार्मर देखने गए तो देखा कि मौके पर विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर नहीं था। मैंने गांव के लोगों को इकट्ठा कर उक्त ट्रांसफार्मर चोरी करने की सूचना दी, एवं इसी प्रकार सरपचं ग्राम पंचायत वणधर ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि चारागाह में लगी सोलर प्लेटे कुल 9 में से 7 प्लेटे चोरी कर ले जाना, वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 55 दिनांक 18.02.2025 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
प्ुलिस बताती है कि हमने इस प्रकार की 7 वारदातों का खुलासा कर दिया है। थाना हल्का के भादरडा गांव से 2 विद्युत ट्रासफार्मर, थाना हल्का के खाण्डादेवल गांव से 1 विद्युत ट्रासफार्मर, थाना हल्का के वणधर गांव से 7 सोलर विद्युत प्लेटे, थाना रामसीन के गांव मोदरा ढाणी से 1 विद्युत ट्रासफार्मर, थाना रामसीन के गांव मोदरा से 1 विद्युत ट्रासफार्मर, थाना जसंवतपुरा के गांव गोलाना से 1 विद्युत ट्रासफार्मर और थाना जसंवतपुरा के गांव पावटी से 1 विद्युत ट्रासफार्मर जब्त किए है। इन मामलों में पुलिस ने बडी कार्यवाही कर दीपाराम पुत्र भुराराम कलबी उम्र 35 साल निवासी पावली पुलिस थाना जसवंतपुरा और हिरसिंह उर्फ हरीसिंह पुत्र शक्तिदान चारण उम्र 36साल निवासी आम्बातरी पुलिस थाना रामसीन के विरूद्ध दर्ज प्रकरण निम्न है।
प्रकरण संख्या 539 दिनांक 31.10.2021 धारा 279,337,338,304ए भादस पुलिस थाना भीनमाल चार्जशीट संख्या 340 दिनांक 24.12.2021 धारा 279,337,338,304ए भादस, पेण्डिग 2. प्रकरण संख्या 44 दिनांक 06.02.2024 धारा 279, 337 भादस पुलिस थाना कोतवाली जालोर, चार्जशीट संख्या 45 दिनांक 24.05.2024 धारा 279,337,338, भादस व 134/187 एमवी एक्ट, पेण्डिग हायल रामसीन के विरूद्ध दर्ज प्रकरण निम्न है। प्रकरण संख्या 539 दिनांक 31.10.2021 धारा 279, 337, 338,304ए भादस पुलिस थाना भीनमाल चार्जशीट संख्या 340 दिनांक 24.12.2021 धारा 279, 337, 338,304ए भादस, पैण्डिग 2.प्रकरण संख्या 44 दिनांक 06.02.2024 धारा 279,337 भादस पुलिस थाना कोतवाली जालोर, चार्जशीट संख्या 45 दिनांक 24.05.2024 धारा 279,337,338, भादस व 134/187 एमवी एक्ट, पैण्डिग टायल- इस बडी कार्यवाही में गनी मोहम्मद उनि0, देवाराम सउनि0, सांवलाराम कानि., मदनलाल कानि., रामलाल कानि., दिनेश कुमार कानि., का खासा सहयोग मिला।
एसपी जालोर ने आमजन से अपील कर कहा है कि दिनचर्या के दौरान गांवों, मौहल्लों/कस्बों में कोई संदिग्ध व्यक्ति/वाहन नजर आवे तो इसकी सूचना पुलिस नियन्त्रण कक्ष/सम्बधित थाना पर तुरन्त देवे। तथा अपने मौहल्लों में चौकीदार व्यवस्था को लागू करे। समस्त आमजन /व्यापारी अपने प्रतिष्ठानां, घरों एवं मुख्य मार्गाे पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये। जिससे आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी पर रखी जा सके।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां