रामसीन (जालोर)। जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन भौकाल के तहत रामसीन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 29 कार्टून बरामद किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त वाहन होंडा डब्ल्यूआरवी को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी अन्नराज राजपुरोहित के निर्देशन में थानाधिकारी तेजूसिंह मय पुलिस टीम द्वारा की गई।
दिनांक 11 जून 2025 को पुलिस ने सरहद तवाव में नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की होंडा डब्ल्यूआरवी (RJ 19 CE 8543) को रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन दूर ले जाकर खड़ा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर 29 कार्टून में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी स्कॉच ब्रांड की कुल 348 बोतलें बरामद की गईं।
वाहन में चालक के पास बैठा व्यक्ति शंकरलाल पुत्र मेसाराम देवासी (उम्र 35 वर्ष), निवासी रेबारियों का वास, आथमणावास, भीनमाल को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि शराब हरियाणा से गुजरात तस्करी के लिए लाई जा रही थी। वाहन चालक की पहचान नारायणराम देवासी पुत्र मोडाराम देवासी (उम्र 46 वर्ष), निवासी रेबारियों की ढाणी, भीनमाल के रूप में हुई है, जो मौके से फरार हो गया।
मामले में प्रकरण संख्या 104/2025 धारा 19/54, 14/57 राजस्थान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
पुलिस टीम में शामिल थे: थानाधिकारी तेजूसिंह, सहायक उपनिरीक्षक लादाराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश (342), बंशीलाल (558), थानसिंह (312), नरपतसिंह (692) और भैरूसिंह (699)।
रामसीन पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां