भीनमाल। जालौर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीनमाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक किराए के मकान से 27.25 ग्राम स्मैक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता
भीनमाल वृताधिकारी शंकरलाल मसुरीया के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्रसिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 2 फरवरी, 2026 को कस्बे में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रमेश कुमार (पुत्र जसाराम जाट), निवासी चारणियों की ढाणी पुनासा, जो वर्तमान में देशान्तरियों के मोहल्ले, कस्बा भीनमाल में एक किराए के मकान में रह रहा है, उसके पास अवैध मादक पदार्थ मौजूद है।

तलाशी में मिला 27.25 ग्राम स्मैक
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार रमेश कुमार के किराए के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान रमेश कुमार के कब्जे से 27.25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आगे की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना भीनमाल में प्रकरण संख्या 42/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में अग्रिम जांच थानाधिकारी, पुलिस थाना रामसीन द्वारा की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे:
- राजेंद्रसिंह, थानाधिकारी (नि.पु.)
- बाबूलाल, हेड कांस्टेबल 385
- राजेंद्रकुमार, कांस्टेबल 163
- मदनलाल, कांस्टेबल 1031
- रामलाल, कांस्टेबल 243
- डालुराम, कांस्टेबल 156
- भरतकुमार, कांस्टेबल 977
- सुरेशकुमार, कांस्टेबल 225
- रमेश कुमार, चालक कांस्टेबल 1018







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां