जसवंतपुरा। जालोर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन संपोलिया” के तहत जसवंतपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खाद-बीज की दुकान से 231.20 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोहर लाल पुत्र बाबूलाल, जाति विश्नोई, उम्र 31 वर्ष, निवासी विष्णु नगर वाडा भाडवी, थाना बागौड़ा, हाल चारा, थाना जसवंतपुरा के रूप में हुई है। आरोपी की दुकान “बालाजी एग्रो सेल्स” में दबिश देकर अफीम का दूध जब्त किया गया।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर आवड़दान चारण, वृताधिकारी रानीवाड़ा भवानीसिंह के सुपरविजन और जसवंतपुरा थानाधिकारी गुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा संख्या 71/2025 दर्ज किया गया है। अनुसंधान रानीवाड़ा थानाधिकारी दीप सिंह चौहान द्वारा किया जा रहा है।
पुलिस टीम में महेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, जयराम, जबरूदीन और मुकेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां