बागोडा\भीनमाल। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार के निर्देशानुसार रेंज में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन भौकाल” के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में मोटाराम आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर व अन्नराजसिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत भीनमाल के निकटतम सुपरविजन में हुकमाराम थानाधिकारी पुलिस थाना बागोडा के नेतृत्व में एक बडी सफलता हासिल हुई है।

थानाधिकारी हुकमाराम ने बताया कि गठित टीम द्वारा सरहद जैसावास से कुड़ा धवेचा जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक मोटरसाईकिल नंबर आरजे 03 जेडएस 9564 के चालक को पुलिस जाब्ता द्वारा रूकने का ईशारा किया मगर मोटरसाईकिल चालक द्वारा नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा. जिसको घेरा देकर रूकवाकर मोटरसाईकिल चालक का नाम पता पूछा तो हडबडाकर वागाराम पुत्र सांवलाराम देवासी उम्र 27 साल निवासी जैसावास पुलिस थाना बागौड़ा होना नाम बताया। जिसको दस्तयाब कर पूछताछ कर मोटरसाईकिल की तलाशी ली गई तो मोटरसाईकिल के टंकी कवर के उपर छोटे बैग में से 203 ग्राम अवैध अफीम का दुध बरामद कर व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल नंबर आरजे 03 जडएस 9564 का जब्त किया गया।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त वागाराम को जुर्म धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 32 दिनांक 02.03.2025 जुर्म उपरोक्त में पंजिबद्ध किया जाकर अग्रिम अनुसंधान उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार तेजुसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना रामसीन के हवाले किया गया।

कार्यवाही में पुलिस टीमः- हुकमाराम थानाधिकारी, महेन्द्र कुमार कानि., रमेश कुमार कानि., बाबुलाल कानि., उम्मेदसिंह चालक कानि. सहित टीम का सहयोग मिला।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां