करड़ा। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रेंज में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन भौकाल के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में आवड़दान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर व भवानीसिंह ईन्दा वृताधिकारी वृत रानीवाड़ा के निकटतम सुपरविजन में कमलेश पुलिस थानाधिकारी करड़ा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सफल कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

वृताधिकारी भवानीसिंह इंदा ने बताया कि कल दिनांक 27.02.2027 को कमलेश थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा मनोहरलाल पुत्र ठाकराराम जाति विश्नोई (बांगडवा) निवासी खारा के दुकान की चैकिग के दौरान दुकान के पिछे वाले दरवाजे से प्रवेश कर दिवार के पास रखे पीले रंग प्लास्टिक की थेली में भरे मादक पदार्थ 2 किलो 187 ग्राम डोडा पोस्ट व पोलीथीन थैली में मिले पाउडरनुमा पदार्थ 51 ग्राम को जब्त कर मुलजिम मनोहरलाल पुत्र ठाकराराम जाति विश्नोई (बांगडवा) निवासी खारा के विरूद्ध प्रकरण सं 18/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया मनोहरलाल की तलाश जारी व प्रकरण अनुसंधान जारी है।

इसी तरह, कल दिनांक 27.02.2027 चुनाराम एएसआई मय जाब्ता के मनोहरलाल पुत्र ठाकराराम जाति विश्नोई (बांगडवा) के रहवासी घर पर खडे संदिग्ध आईसर ट्रक की चैकिंग व आवश्यक कार्यवाही हेतु मौके पर पहुचने के आदेश पर थाना करडा से रवाना होकर ग्राम खारा से सांचौर जाने वाली मुख्य सड़क के दाहिनी तरफ में सरहद खारा में स्थित मनोहरलाल पुत्र ठाकराराम जाति विश्नोई (बांगडवा) के रहवासी के घर पहुंचे तो सड़क के पास बनी दुकानों के पिछे दो आईसर ट्रक खडे मिले जिनके आस पास कोई चालक या मालिक नही होने व उक्त वाहन किसी अपराध मे लिप्त होने या चोरी के होने से स्वामित्व संबन्धी दस्तावेजों की तस्दीक व जांच हेतु उक्त दोनो ट्रको को धारा 106 बीएनएसएस के तहत अलग-अलग जब्त कर जांच शुरू की गई। उक्त वाहन चालु हालात मे नही होने से क्रेन की सहायता से थाना पर लाये जा रहे है।
कार्यवाही पुलिस टीम में कमलेश उप निरीक्षक थानाधिकारी करड़ा, चुनाराम एएसआई, संग्रामाराम हैड कानि, रामनिवास कानि, कृष्ण कुमार कानि, श्रीमति प्रियंका महिला कानि शामिल रहे। अशोक कुमार कानि, भेराराम कानि, लादुराम कानि, चालक पूनमाराम कानि का भी सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां