Homeगुजरातपूर्व प्रधान प्रतापसिंह गुन्दाऊ की 11वीं पुण्यतिथि: विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन,...

पूर्व प्रधान प्रतापसिंह गुन्दाऊ की 11वीं पुण्यतिथि: विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन, सांसद और पूर्व विधायक मानते हैं अपना राजनीतिक गुरु

Published on

सांचोर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान एवं भोमिया राजपूत समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय प्रतापसिंह गुंदाऊ की 11 वीं पुण्यतिथि 26 दिसंबर को रानीवाड़ा क्षेत्र के गुन्दाऊ गांव में स्थित प्रतापसिंह स्टेडियम में मनाई जाएगी। कार्यक्रम संयोजक मंगलसिंह राठौड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधान स्व. प्रतापसिंह की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फुटबॉल प्रतियोगिता, श्रद्धांजलि सभा, पारितोषिक वितरण और रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

वहीं राठौड़ ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 दिसंबर को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया जाएगा। साथ ही 26 दिसंबर को श्रद्धांजलि सभा, पारितोषिक वितरण व रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इन सभी कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। वही कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि पूर्व प्रधान स्वर्गीय प्रताप सिंह गुन्दाऊ की पुण्यतिथि पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जालोर-सिरोही और बनासकांठा जिले के कई जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

@Marwar Patrika

सांसद और चौधरी मानते हैं राजनीति गुरु

जालौर सिरोही लोकसभा सांसद देवजी एम पटेल एवं सांचौर के पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी अपना राजनीतिक गुरु सांचौर के पूर्व प्रधान स्व प्रताप सिंह गुंदाऊ को मनाते हैं। सांसद पटेल और पूर्व विधायक चौधरी ने कई मंचों पर अपने संबोधन दौरान प्रतापसिंह गुन्दाऊ को अपना राजनीतिक गुरु बताया है।

आपको बता दें कि प्रतापसिंह गुंदाऊ सांचौर सहित जालौर जिले की राजनीति के चाणक्य माने जाते थे। इसी के चलते वे भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों और सांचौर पंचायत समिति के प्रधान भी रहे। राजनीतिज्ञों के मुताबिक प्रतापसिंह गुन्दाऊ ने देवजी एम पटेल को जालोर सिरोही लोकसभा के टिकट की पैरवी एवं जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी को दो दफा विजय बनाने में उनका मजबूत सहयोग रहता था। प्रतापसिंह गुंदाऊ ने पूरे जोधपुर संभाग का भ्रमण कर भोमिया राजपूत समाज में एकता एवं राजनीतिक जागरूकता लाने की भी अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...