Homeचितलवानाएनआई एक्ट मामले में जोधपुर न्यायालय से जारी वारंट की थी लंबे...

एनआई एक्ट मामले में जोधपुर न्यायालय से जारी वारंट की थी लंबे समय से तलाश, स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार\

Published on

चितलवाना पुलिस की कार्रवाई : ऑपरेशन “धरकरभर” में स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार\

चितलवाना।
जिले में “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना चितलवाना ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को जोधपुर महानगर के न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पकड़ा गया।

जोधपुर रेंज में अवैध मादक पदार्थ तस्करी व अन्य गंभीर प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार के निर्देशन में मिशन मदमर्दन के तहत जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशानुसार व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर आवड़दान चारण और सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सांचोर कांबले शरण गोपीनाथ के निकटतम सुपरविजन में चितलवाना थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।

पुलिस ने बताया कि 13 जून 2025 को एनआई एक्ट प्रकरण संख्या 11590/2018, ललित पुगलिया बनाम देवीलाल, में विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर महानगर द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए आरोपी देवीलाल पुत्र अमराराम, जाति कलबी, उम्र 25 वर्ष, निवासी मनीषा क्लॉथ स्टोर, प्रताप गेस्ट हाउस के नीचे, चौधरी धर्मशाला के सामने, हाल निवासी चितलवाना, को कस्बा चितलवाना से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य

  • वजाराम, सहायक उप निरीक्षक
  • उतमसिंह, कांस्टेबल 665
  • जेसाराम, कांस्टेबल 60
  • आवासखां, कांस्टेबल 305, थाना चितलवाना

जिला पुलिस द्वारा लगातार चल रही इस मुहिम से वांछित अपराधियों में खलबली मची हुई है। ऑपरेशन धरकरभर के तहत जिले में आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...