रानीवाड़ा । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की विश्व हिन्दू परिषद रानीवाड़ा शाखा ने कठोरतम शब्दों में निंदा की है। इस हमले में कई निर्दोष हिन्दू यात्रियों की हत्या कर दी गई थी। परिषद ने सरकार से मांग की है कि इस हमले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से समयबद्ध और निष्पक्ष जांच करवाई जाए और आतंकियों को फांसी जैसी कठोर सजा दी जाए।
- इस नरसंहार की एनआईए से समयबद्ध और निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
- आतंकियों और उनके स्थानीय सहयोगियों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी जैसी कठोर सजा दी जाए।
- इस्लामी आतंकवाद को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कठोरतम संदेश दिया जाए और आवश्यकता पड़ने पर सैन्य कार्रवाई की जाए।
- सभी मृतकों के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता, राजकीय सम्मान, और त्वरित न्याय दिलाया जाए।
- जम्मू-कश्मीर के समस्त पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर स्थायी और मजबूत सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए।
सरकार से अपील:
विश्व हिन्दू परिषद ने सरकार से अपील की है कि वह अपनी संस्कृति, नागरिकों और आस्था पर कोई भी हमला सहन नहीं करेगी। परिषद ने विश्वास व्यक्त किया है कि सरकार इस गंभीर विषय पर यथोचित संज्ञान लेकर त्वरित और कठोर कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित करेगी।
इस मौके पर किशोर जोशी, भंवरलाल जोशी, किरण प्रजापत, भावेश माहेश्वरी, परसराम ढाका, राहुल वैष्णव, छैल सिंह सोलंकी, कैलाश माहेश्वरी, रमेश माहेश्वरी, गोविंद रावल सहित कई जने मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां