परमार: "शिक्षक का भामाशाह बनना 'हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ' का प्रत्यक्ष उदाहरण"
मालवाड़ा। कस्बे के महात्मा गांधी विद्यालय में आज "वीर बाल दिवस" का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) भंवरलाल परमार ने शिक्षकों के विद्यालय के प्रति समर्पण और भामाशाह बनने की भावना की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू प्रतिभा ने की।

वीर बाल दिवस का महत्व
मुख्य अतिथि भंवरलाल परमार ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु गोविंद सिंह के सुपुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह का बलिदान आज की युवा पीढ़ी के लिए राष्ट्र प्रेम का प्रेरणामयी उदाहरण है। उन्होंने कहा, "वीर शहजादों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर भी राष्ट्र और धर्म की रक्षा की। हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेते हुए विद्यालय, समाज और राष्ट्र के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।"
शिक्षक मुकेश जोशी बने भामाशाह
परमार ने मंच से विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के विभाग संगठन मंत्री मुकेश कुमार जोशी की प्रशंसा की। जोशी ने भामाशाह बनकर विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाया है, जिसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से परमार ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों से भी विद्यालय हित में अधिक से अधिक समर्पण और सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने "इदम् राष्ट्राय स्वाहा" के भाव के लिए समर्पित शिक्षक संघ को शिक्षा और समाज के लिए उपयोगी संगठन बताया।

अध्यक्षीय उद्बोधन
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू प्रतिभा ने वीर बाल दिवस के श्रेष्ठ आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और अधिकारियों के पाथेय प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानाचार्य मुकेश जोशी और समस्त स्टाफ साथियों की कर्तव्यनिष्ठा और विद्यालय के प्रति समर्पण की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर जोरावर सिंह और बाबा फतह सिंह के बलिदान पर एक लघु नाटिका का भावमय मंचन किया गया। साथ ही पोस्टर, राष्ट्र भक्ति गीत और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उपस्थित गणमान्य अतिथि
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के नाते शांतिलाल दवे (डाईट प्राचार्य जालोर), नरेंद्र परमार (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जालोर), लहरीराम माली (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जालोर), गजेंद्र कुमार देवासी (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भीनमाल), हरीश गौतम (अतिरिक्त निदेशक शिक्षा संकुल जयपुर), दीपसिंह देवल (संभाग संयुक्त मंत्री, शिक्षक संघ राष्ट्रीय), रेखा राठौड़ (संभाग संयुक्त मंत्री-महिला), हीरसिंह राठौड़ (जिला अध्यक्ष जालौर), हरिकिशन चौधरी (जिला अध्यक्ष सांचौर), विजय सिंह (जिला मंत्री जालौर), देवेश दुआ (कार्यक्रम अधिकारी समसा जालोर), मदनलाल (कार्यक्रम अधिकारी समसा जालोर), रमेश टेलर (लेखाकार जालोर) उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री सांचौर धर्मदान चारण ने किया। अंत में प्रधानाचार्य मुकेश जोशी ने उपस्थित सभी अधिकारियों, अभिभावकों और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां