इनामी अभियुक्त व जब्त वाहन का मालिक दबोचा, गुजरात से की गई गिरफ्तारी
बागोड़ा।
जालोर जिले में चल रहे “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत पुलिस थाना बागोड़ा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज पुराने प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक 2500 रुपये का इनामी अपराधी भी शामिल है।
मिशन मदमर्दन के अंतर्गत मादक पदार्थ तस्करी पर रोकथाम हेतु महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज के निर्देशन में जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के आदेशानुसार जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व पुलिस उप अधीक्षक वृत भीनमाल अन्नराजसिंह राजपुरोहित के निकटतम सुपरविजन में बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट प्रकरण संख्या 27/2025, धारा 8/20 के तहत थाना भीनमाल में वांछित इनामी अभियुक्त लादुराम पुत्र करनाराम माली, निवासी जोधावास, थाना झाब, जिला जालोर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। साथ ही प्रकरण में जब्त वाहन आयसर टक (नंबर GJ-21-Y-4650) के स्वामी पारसभाई पुत्र मसराजी राजपुरोहित, उम्र 43 वर्ष, निवासी गुडानाल, थाना सिवाणा, हाल निवासी प्लॉट नं. 08, सिद्धि विनायक सोसायटी, सिसोद गणेश, जिला नवसारी (गुजरात) को भी दस्तयाब कर गिरफ़्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फरारी के दौरान अपने-अपने सकुतनों से लंबे समय से गायब चल रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
- हुकमाराम, थानाधिकारी
- मसराराम, कांस्टेबल 912
- बाबूराम, कांस्टेबल 936
- जगदीशकुमार, कांस्टेबल 553
- मगनाराम, कांस्टेबल 192
- किशनाराम, कांस्टेबल 388
जिला पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त रवैये और लगातार निगरानी का परिणाम मानी जा रही है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां