जालोर, 27 फरवरी/ केन्द्रीय सहकारी बैंक लि., जालोर के प्रधान कार्यालय में राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रबंध संस्थान (राईसेम), जयपुर द्वारा सहकारी समितियों के व्यवसाय विविधिकरण के लिए किये जाने वाले संभावित नवाचारों एवं अन्य सामूहिक विषयों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राईसेम, जयपुर से प्रशिक्षण के लिए आए सहायक रजिस्ट्रार राजकुमार शर्मा ने समिति व्यवस्थापकों से समिति में किये जा सकने वाले संभावित नवाचारों यथा- सहकारी समितियों को मल्टी स्टेट सोसायटियों एनईसीएल, एनओसीएल, बीबीएसएसएल की सदस्यता लेने, एनसीसीएफ, एनएएफईडी, एनसीडीसी पोर्टल पर समितियों का रजिस्ट्रेशन करने, समितियों को एलपीजी वितरण एजेन्सी, पेट्रोल पम्प हेतु आवेदन करने, समितियों को खाद-बीज व कीटनाशक लाईसेंस लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम में बैंक के प्रबन्ध निदेशक नारायणसिंह चारण ने बजट घोषणा में सहकारिता विभाग से संबंधित घोषणाओं से संबंधित प्रस्ताव यथा - गोदाम निर्माण, कस्टम हायरिंग सेन्टर आदि के प्रस्ताव इत्यादि संपूर्ण तैयार कर अतिशीघ्र प्रधान कार्यालय में भिजवाने हेतु समिति व्यवस्थापकों को पाबंद किया गया।
कार्यक्रम में उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान ने सभी समिति व्यवस्थापकों को फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में उपस्थित रहकर अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 से संबंधित प्रचार-प्रसार व जन जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां