ऑपरेशन ‘धरकरभर’ के तहत करड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जालोर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन धरकरभर के तहत करड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना बागोड़ा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित एवं थाने स्तर के टॉप-10 आरोपियों में शामिल श्रवण कुमार पुत्र पुनमाराम विश्नोई, निवासी गावड़ी, थाना बागोड़ा, को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर आवड़दान चारण और रानीवाड़ा वृत्ताधिकारी भवानीसिंह ईंदा के निकटतम सुपरविजन में, थानाधिकारी करड़ा कमलेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बागोड़ा थाने में प्रकरण संख्या 06, दिनांक 13.01.2025, धारा 8/21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी, संदिग्ध स्थानों की तलाशी और लगातार कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में शामिल रहे –
थानाधिकारी कमलेश कुमार, कांस्टेबल भैराराम (922), श्रवणकुमार (96), रमेशकुमार (735) और श्रवणकुमार (1133)।
यह गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता और सतत निगरानी का परिणाम मानी जा रही है।



