रानीवाड़ा के गरबा चौक में उमड़ा जनसैलाब, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंजा पूरा कस्बा; विजेता टीम को मिला विशेष पुरस्कार
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क। रानीवाड़ा क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और अपार उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कस्बे के ऐतिहासिक गरबा चौक में भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए समूचे क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उमड़ पड़े।
कार्यक्रम के दौरान जैसे ही ढोल-नगाड़ों की थाप पर 'गोविंदा आला रे आला' और 'जय कन्हैया लाल की' के गगनभेदी जयकारे गूंजने शुरू हुए, पूरा गरबा चौक भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। ऊँचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने के लिए युवाओं की टीम में जबर्दस्त उत्साह और होड़ देखने को मिली। घंटों की कड़ी मशक्कत, संतुलन और टीम वर्क के बाद आखिरकार युवाओं की टोली ने हवा में एक के ऊपर एक मानव श्रृंखला और पिरामिड बनाकर मटकी को सफलता पूर्वक फोड़ दिया। मटकी फूटते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से गूंज उठा।
सफल और विजेता टीम को हर वर्ष की भांति इस बार भी ग्राम विकास अधिकारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विप्र सेना के जिला अध्यक्ष डा भाना राम बोहरा द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप इनाम राशि का वितरण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डा बोहरा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता, उत्साह और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने का काम करते हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी मौजूदगी रही। इस भव्य अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष शेल सिंह, महेंद्र त्रिवेदी, नंदकिशोर जोशी सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे और पूरे उत्साह के साथ जन्माष्टमी के इस भव्य उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां