जयपुर: प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार दोपहर 1:30 बजे अगले तीन घंटों के लिए 'नौकास्ट' चेतावनी जारी की है, जिसमें 9 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
बाड़मेर, जालौर, सिरोही, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, कोटा, बूंदी और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और एक-दो बार भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।
येलो अलर्ट वाले जिलों में भी रहें सावधान
सवाई माधोपुर, टोंक, बारां, झालावाड़, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और जयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर भी मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
क्या करें और क्या न करें?
- मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ों के नीचे शरण न लें।
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने से बचें।
- मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां