Homeजालोरसरकारी डॉक्टरों की 'ऐश', मरीज बेहाल: ड्यूटी के वक्त कर रहे निजी...

सरकारी डॉक्टरों की ‘ऐश’, मरीज बेहाल: ड्यूटी के वक्त कर रहे निजी प्रैक्टिस, मुफ्त की तनख्वाह डकारने की शिकायत पर मुख्य सचेतक गर्ग सख्त

Published on

जालोर के सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर विधानसभा मुख्य सचेतक ने कलेक्टर गवांडे को लिखा कड़ा पत्र; औचक निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

सर्किल न्यूज नेटवर्क

जालोर/जयपुर। 19 जून।

जिले के सरकारी अस्पतालों की सेहत खुद वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। जनता को मुफ्त और सुलभ इलाज का दावा करने वाले दावों की जमीनी हकीकत यह है कि अस्पताल समय पर डॉक्टर गायब मिलते हैं। अधिकतर डॉक्टर अघोषित अवकाश पर रहते हैं या फिर ड्यूटी के वक्त ही अपने घरों पर धड़ल्ले से निजी प्रैक्टिस चमका रहे हैं। मुफ्त की मोटी सैलरी डकारने और गंभीर मरीजों, यहां तक कि डिलीवरी (प्रसूति) के केसों को भी सरकारी की जगह निजी अस्पतालों में रेफर करने की लगातार मिल रही गंभीर शिकायतों के बाद अब सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।

राजस्थान विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जालोर जिले के चिकित्सा तंत्र में फैली इस अव्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर प्रदीप गवांडे को एक बेहद कड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने कलेक्टर से साफ कहा है कि जिले के चिकित्सा तंत्र का समुचित सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी दफ्तरों से बाहर निकलें और अस्पतालों का औचक निरीक्षण करें

गर्ग की चिट्ठी के 3 बड़े प्रहार: सुधरें, वरना नपेंगे!

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पत्र लिखकर कलेक्टर को तीन मुख्य बिंदुओं पर तत्काल एक्शन लेने को पाबंद किया है:

  • 1. अघोषित छुट्टी और निजी प्रैक्टिस पर लगेगी लगाम: जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की 100% उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए कलेक्टर खुद और उपखंड स्तर के अधिकारी समय-समय पर औचक निरीक्षण (सरप्राइज विजिट) करें। निरीक्षण के दौरान केवल हाजिरी ही नहीं, बल्कि जांच उपकरणों और मुफ्त दवाओं की उपलब्धता को भी क्रॉस-चेक किया जाए।
  • 2. दवा खत्म होने से पहले ही बजानी होगी घंटी: राज्य सरकार लगभग सभी दवाइयां और जांचें मुफ्त दे रही है। अब अस्पतालों के प्रभारी अधिकारियों को पाबंद किया जाएगा कि कोई भी दवा या सर्जिकल आइटम खत्म होने से पहले ही उसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दें, ताकि ऐन वक्त पर मरीज को बाहर की दवा न लिखनी पड़े। इसके साथ ही, अस्पताल समय के बाद भी कम से कम एक डॉक्टर की मौजूदगी अनिवार्य होगी ताकि आपातकालीन मरीजों को भगवान भरोसे न रहना पड़े। आपात स्थिति में तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर को मौके पर बुलाने की व्यवस्था भी चाक-चौबंद करनी होगी।
  • 3. 104 और 108 एम्बुलेंस की होगी समीक्षा: दुर्घटना, इमरजेंसी और प्रसूति (डिलिबरी) के मामलों में 104 और 108 एम्बुलेंस सेवाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी, ताकि मरीज को अस्पताल पहुंचने में एक मिनट की भी अनावश्यक देरी न हो।

व्यवस्था में गुणात्मक सुधार जरूरी “राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक को सहज और सुलभ चिकित्सा देने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन स्थानीय स्तर पर लापरवाही से जनता परेशान हो रही है। अगर इन व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से लागू किया गया, तो जालोर की चिकित्सा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।” — जोगेश्वर गर्ग, सरकारी मुख्य सचेतक, राजस्थान विधानसभा

अब देखना यह है कि मुख्य सचेतक के इस कड़े पत्र के बाद जालोर जिला प्रशासन और चिकित्सा महकमा नींद से जागता है या फिर ‘फ्री की सैलरी’ डकारने वाले रसूखदार डॉक्टरों का यह खेल यूं ही परदे के पीछे चलता रहेगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...