Today is the last date for admission in Model School Raniwada
रानीवाड़ा। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल रानीवाड़ा में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश आवेदन पत्र जमा करवाने की आज अंतिम तिथि है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार पंचाल ने बताया कि मॉडल स्कूल रानीवाड़ा में कक्षा 1 से 9 तक प्रवेश के लिए 8 मार्च को प्रवेश आवेदन पत्र भरना प्रारंभ हो गए थे। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अपना भरा हुआ आवेदन पत्र निर्धारित दस्तावेजों के साथ आज 4 बजे तक जमा करवा सकते हैं।
मॉडल स्कूल रानीवाड़ा सांचौर जिले का एकमात्र सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त राजकीय अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय है। प्रवेश आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 1 में शत प्रतिशत सीटो पर व अन्य कक्षाओं में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रवेश रथ को उपखंड अधिकारी सुनील कुमार जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रानीवाड़ा क्षेत्र के आस पास के गांवों में प्रवेश हेतु मॉडल स्कूल द्वारा प्रवेश जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रवेश हेतु विस्तृत जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी बगदाराम सोलंकी, राजूराम व निशार खान से संपर्क कर सकते हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां