• रानीवाड़ा में सुशासन रथ का ढोल-धमाकों से स्वागत, ग्रामीणों ने दिए सुझाव • खंडेलवाल बोले- सेवा, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही सरकार का ध्येय
सर्कल न्यूज नेटवर्क रानीवाड़ा। प्रदेश की भजनलाल सरकार के दो साल पूरे होने पर ‘नव उत्थान-नई पहचान’ के संकल्प के साथ मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत बुधवार को रानीवाड़ा विधानसभा में उत्साह का माहौल रहा। सुशासन रथ जब रानीवाड़ा मंडल के तावीदर, मेंडा और रानीवाड़ा खुर्द पहुंचा, तो ग्रामीणों ने ढोल-धमाकों और जयकारों के साथ उसका भव्य स्वागत किया।

खेती-किसानी को माना अर्थव्यवस्था की रीढ (ड) रथ यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेती और पशुपालन को केवल आजीविका नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ (ड) माना है। सरकार का विकास मॉडल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव की चौपाल तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। खण्डेलवाल ने कहा कि किसानों को उपज का उचित मूल्य, प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा और अंतिम छोर तक पशु चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
सम्मान निधि और नौकरियों का तोहफा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रमेश आंजना ने कहा कि भजनलाल सरकार ने किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढाकर (ड) 9 हजार रुपये कर अन्नदाताओं को संबल दिया है। वहीं, 91 हजार सरकारी पदों पर नियुक्तियां देकर युवाओं के सपनों को उडान (ड) दी है। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में अब आमजन भी भागीदार बन रहा है।

अधिकारियों ने दी जानकारी, पेटी में आए सुझाव कार्यक्रम में नायब तहसीलदार राणाराम राणा, आरआई रमेश सुथार सहित ग्राम विकास अधिकारियों और पटवारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सुशासन रथ के साथ रखी गई सुझाव पेटी में सैंकडों (ड) ग्रामीणों ने सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए अपने सुझाव लिखकर डाले।
ये रहे मौजूद इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष मसराराम प्रजापत, वीर बहादुर सिंह देवडा (ड), महामंत्री गोविन्द रावल, तावीदर सरपंच कालुसिंह देवल, मेंडा सरपंच प्रतिनिधि लच्छाराम पुरोहित, पूर्व सरपंच राणसिंह देवल, सोनाराम चौधरी, रानीवाड़ा खुर्द सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र सुथार, कर्मीराम राणा सहित बडी (ड) संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।



