चितलवाना। रैंज आईजी विकासकुूमार और जालोर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशानुसार रेंज में अवैध मादक पदार्थ और वांछित अपराधियों के विरूद्ध भौकाल अभियान के तहत जिले में ईनामी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु की कार्यवाही जारी है।
इसमें एएसपी आवड़दान रतनु, आईपीएस काम्बले शरण गोपीनाथ सहायक पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में गठित टीम द्वारा पुलिस थाना चितलवाना में प्रकरण में लम्बे समय से फरार वांछित 5,000 रुपये के ईनामी मुलजिम मोहम्मद वसीम मैमन पुत्र अब्दुल कादर जाति मैमन मुसलमान उम्र 32 साल पैशा दुकानदारी निवासी सदर बाजार डोली वास डीसा पुलिस थाना डीसा दक्षिण जिला बनासकांठा गुजरात को आज 20 फरवरी को भरसक प्रयास कर दस्तयाब कर अनुसंधान हेतु पुलिस थाना चितलवाना केम्प पुलिस थाना झाब को सुपुर्द किया गया।
इस कार्यवाही में खासतौर पर जगराम कानि., अशोक कुमार कानि., हड़मानराम कानि., सहित विशेष टीम एएसपी कार्यालय सांचौर का सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां