श्रीगंगानगर सेक्टर के श्रीकरणपुर से लगी भारत-पाकिस्तान अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान 1 पैकेट संदिग्ध हेरोइन एवं एक पाक ड्रोन बरामद किया। संदिग्ध हेरोइन का वजन 500 ग्राम है ।

सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा रात्रि गस्त बढ़ाने की वजह से ड्रग्स तस्कर सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा भेजी गयी ड्रग्स खेप को प्राप्त करने निश्चित स्थान पर नहीं पहुँच पाये तथा अंधेरे का फायदा उठाते हुये भागने में भी कामयाब हो गये।
इससे पहले भी पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से भारतीय सीमा में हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश की जाती रही है जिसे सीमा सुरक्षा बल द्वारा निरंतर नाकाम किया जा रहा है। 21 मार्च 2025 को भी सीमा सुरक्षा बल द्वारा सतराना, बीकानेर से लगी भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर 3 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी की गयी थी।
राजस्थान फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल के आई.जी. एम. एल. गर्ग ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल अंतर्राष्ट्रीय सीमा एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रग्स तस्करी को लेकर सजग एवं सतर्क है तथा सीमावर्ती क्षेत्र में रात्रि गस्त एवं विशेष प्रकार के अभियान चलाए जा रहे है। सीमा सुरक्षा बल ड्रग्स तस्करी को पूर्णतया समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां