सांचौर 23 अगस्त। पाली संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को रानीवाड़ा स्थित उपखंड कार्यालय एवं श्री अन्नपूर्णा रसोई केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
संभागीय आयुक्त ने श्री अन्नपूर्णा रसोई केंद्र के निरीक्षण के दौरान कार्यरत कार्मिकों को आमजन के लिए परोसे जाने वाली भोजन की थाली की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु तथा किचन व मेस में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी रमेश देव, तहसीलदार रामलाल उपस्थित रहे।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां