जालोर, 31 मई 2025 जिला कलेक्टर जालोर के निर्देशन में आंतरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए आज दिनांक 31 मई 2025 को शाम 5:04 बजे रेलवे स्टेशन जालोर पर ‘विस्फोट’ की सूचना पर मॉकड्रील अभ्यास किया गया।
जैसे ही कलेक्टर हेल्पलाइन से पुलिस नियंत्रण कक्ष को रेलवे स्टेशन पर विस्फोट की सूचना मिली, तुरंत पुलिस और आपदा सहायता टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया। नियंत्रण कक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सम्बंधित उच्चाधिकारियों, विभागों, जिला अधिकारियों, थानाधिकारी, संचित निरीक्षक पुलिस लाइन, विद्युत विभाग, अग्निशमन, सीएमएसओ/पीएमओ/एम्बुलेंस 108, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, एनडीआरएफ, एमओबी/डीएसबी, यातायात प्रभारी आदि को क्रमशः 5:05 से 5:14 बजे तक सूचित किया गया और सभी को रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के निर्देश दिए गए।

मॉकड्रील के अनुसार, घटनास्थल पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, चिकित्सा, नागरिक सुरक्षा, एनसीसी, एनडीआरएफ, होमगार्ड टीमें और जिला मुख्यालय के सभी विभागों के प्रभारी अपनी टीमों के साथ पहुंचे। यहां विस्फोट से घायल हुए व्यक्तियों को मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद जनरल अस्पताल जालोर रवाना किया गया। पुलिस और एनडीआरएफ द्वारा सम्पूर्ण रेलवे स्टेशन की तलाशी ली गई।

उपरोक्त समस्त कार्यवाही मॉकड्रील का प्रतिरूप अत्यधिक सफल एवं असली कार्यवाही के अनुरूप रही। आंतरिक सुरक्षा योजना का यह पूर्वाभ्यास सभी विभागों के बीच समन्वय, त्वरित कार्रवाई और तैयारियों का परिचायक रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां