गाँव को मिलेगी बड़ी सौगात: करोड़ों की लागत से माता-पिता के नाम पर बनवाएंगे उप स्वास्थ्य केंद्र
(दौलपुरा, जालौर)
जालौर जिले के रानीवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले गाँव दौलपुरा (ग्राम पंचायत आखराड़) में अब स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदलने वाली है। गाँव के सुपुत्र, लोकप्रिय राजनेता एवं सफल व्यवसायी सुनील कुमार पुत्र दलाजी पुरोहित ने एक बार फिर अपनी जन्मभूमि के प्रति अपना गहरा समर्पण दिखाया है। उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च कर अपने माता-पिता के नाम पर एक अत्याधुनिक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाने का संकल्प लिया है।

माता-पिता को सम्मान: ‘पुरोहित श्रीमती तारी देवी दलाजी राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र’
राजस्थान सरकार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) विभाग द्वारा जारी स्वीकृति संख्या 100/2025-26 के अनुसार, दानदाता सुनील कुमार पुरोहित के पिता दलाजी पुरोहित और माता श्रीमती तारी देवी पुरोहित के नाम पर इस केंद्र का नामकरण किया गया है।
सरकारी स्वीकृति के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र का नाम: "पुरोहित श्रीमती तारी देवी दलाजी राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र दौलपुरा पंचायत समिति रानीवाड़ा जिला जालौर" रखा जाएगा।
इसका निर्माण कार्य, राज्य सरकार के निर्धारित तकनीकी मानदंडों (नॉर्म्स/ब्लू प्रिन्ट) के अनुसार, पूरी लागत स्वयं सुनील पुरोहित द्वारा वहन कर सरकारी भूमि पर करवाया जाएगा। निर्माण के बाद केंद्र का स्वामित्व, संचालन और प्रशासनिक नियंत्रण पूरी तरह से राजस्थान सरकार के पास ही रहेगा।

गाँव के लिए वरदान: गर्भवती महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को राहत
यह उप स्वास्थ्य केंद्र दौलपुरा और आसपास के गाँवों के लिए वरदान साबित होगा।
- स्वास्थ्य सुविधाएँ घर के पास: सबसे अधिक लाभ वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा, जिन्हें अब प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के कस्बों या शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
- कर्मचारी की स्वीकृति: ग्राम दौलपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के साथ ही, 01 पद महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (HSC) का पद भी स्वीकृत किया गया है।
शिक्षा के बाद अब स्वास्थ्य: विकास की दोहरी गारंटी
यह सुनील पुरोहित का पहला बड़ा सामाजिक योगदान नहीं है। इससे पहले, उन्होंने अपने गाँव में 12वीं कक्षा तक की स्कूल का निर्माण भी अपने माता-पिता के नाम से करवाया था, जिस पर करोड़ों की लागत आई थी। शिक्षा के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह बड़ी पहल उनके प्रोफेशनल लुक और जनसेवा के प्रति उनके गंभीर दृष्टिकोण को दर्शाती है।
अगला लक्ष्य: पशु चिकित्सालय
व्यवसायी होने के बावजूद, सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी उन्हें एक लोकप्रिय राजनेता भी बनाती है। पिछली राज्य सरकार में वह युवा और खेल मामले के प्रदेश सदस्य भी रह चुके हैं। उनके कारोबार देशभर में फैले होने के कारण, राज्य सरकार ने उन्हें पुलिस गार्ड की सुविधा भी दे रखी है।
सूत्रों के अनुसार, दौलपुरा को लेकर उनका अगला बड़ा विज़न पशु चिकित्सालय (Veterinary Hospital) का निर्माण करवाना है। स्कूल, मानव स्वास्थ्य केंद्र और अब पशु स्वास्थ्य के प्रति उनकी चिंता, दौलपुरा गाँव के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके समर्पण को सिद्ध करती है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां