जालोर। राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के तहत, शनिवार को राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और सांसद लुम्बाराम चौधरी ने जालोर स्थित भैरूनाथ अखाड़े में पहुँचकर महंत श्री गंगानाथ महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर, मुख्य सचेतक गर्ग और सांसद चौधरी ने महंत श्री गंगानाथ महाराज को सिरे मंदिर तलहटी व गौशाला की 2.03 हैक्टेयर (लगभग 12.68 बीघा) भूमि का पट्टा सुपुर्द किया। यह पट्टा नाथ संप्रदाय के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और उसकी गौशाला के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे सहित जसराज राजपुरोहित व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां