उदयपुर। प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार शाम को उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत की कुशलक्षेम पूछी।
संस्कृत विद्वतजन सम्मान समारोह में हिस्सा लेने उदयपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री दिलावर ने अस्पताल में भर्ती श्री चपलोत से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने श्री चपलोत की पत्नी श्रीमती महेंद्र देवी से भी भेंट कर उनके पति के स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। डॉक्टरों ने मंत्री दिलावर को बताया कि श्री चपलोत के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। इस दौरान श्री चपलोत के पुत्र और अन्य परिजन भी अस्पताल में मौजूद थे।
पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां