Homeसिरोही"संयम लोढ़ा सनातन विरोधी? विद्या मंदिर पर सवाल क्यों?" - भाजपा का...

“संयम लोढ़ा सनातन विरोधी? विद्या मंदिर पर सवाल क्यों?” – भाजपा का तीखा हमला

Published on

सिरोही, 4 दिसंबर। सिरोही की सियासत में एक बार फिर धर्म और शिक्षा के मुद्दे पर जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा द्वारा रामझरोखा परिसर में संचालित आदर्श विद्या मंदिर को लेकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी देने के बाद भाजपा ने उन पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने लोढ़ा को ‘सनातन विरोधी’ करार देते हुए उनके बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

30 साल से चल रहा विद्यालय, अब विरोध क्यों? भाजपा नगर अध्यक्ष चिराग रावल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोढ़ा के विरोध को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया। उन्होंने कहा कि आदर्श विद्या मंदिर पिछले 30 वर्षों से रामझरोखा परिसर में निर्विवाद रूप से संचालित हो रहा है। संस्था नियमनुसार समय-समय पर भवन किराया और बिजली बिल जमा कराती आ रही है। रावल ने कहा, “आज तक किसी सनातनी को इस विद्यालय से आपत्ति नहीं हुई, लेकिन पूर्व विधायक बार-बार इसमें अड़ंगा डालने का प्रयास कर रहे हैं जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है।”

“मदरसे नहीं दिखते, विद्या मंदिर खटकता है” रावल ने पूर्व विधायक पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कालंद्री और सिरोही में बड़े-बड़े मदरसे बने हुए हैं और चल रहे हैं, जिनका लोढ़ा ने कभी विरोध नहीं किया। रावल ने तंज कसते हुए कहा, “मदरसों में पढ़ने वालों की मानसिकता जगजाहिर है, जबकि विद्या मंदिर एक ‘आधुनिक गुरुकुल’ है। यहाँ पढ़ने वाले बच्चों में संस्कार और संस्कृति कूट-कूट कर भरी होती है और वे देशभक्त बनकर निकलते हैं।”

राम मंदिर और सनातन पर वार करने की पुरानी आदत भाजपा ने आरोप लगाया कि संयम लोढ़ा की आदत शुरू से ही सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति पर कुठाराघात करने की रही है। रावल ने याद दिलाया कि पहले भी लोढ़ा राम मंदिर को लेकर विवादास्पद बयानबाजी कर चुके हैं।

राष्ट्र निर्माण में विद्या मंदिर का योगदान भाजपा ने दावा किया कि आदर्श विद्या मंदिर के छात्र सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी हैं। विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष 50 लाख रुपये की सेवा निधि संग्रहित कर अभावग्रस्त लोगों की मदद की जाती है। रावल ने कहा कि आज देश में जो अच्छा वातावरण बना है, उसमें विद्या मंदिर के संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका है।


(नोट: यह खबर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।)

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

विकास की सौगात: शिवगंज पंचायत समिति में 30 लाख से 7 ट्यूबवेल स्वीकृत, प्रधान ललिता कुंवर ने जाते-जाते निभाया अपना वादा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क शिवगंज। पंचायत समिति शिवगंज के अधीन आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

चुनाव हारे पर अध्यक्ष पद की दावेदारी, शिवगंज पालिका में जैसलमेर जैसा ‘हाइब्रिड’ सियासी भूचाल!

हार के बाद भी नामांकन, भाजपा के 3 बागी पार्षदों के भरोसे पलटेगा बाजी?...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...