जालोर। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रीट परीक्षा-2024 में नकल या डमी अभ्यर्थियों की रोकथाम हेतु ज्ञानचन्द्र यादव जिला पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन में मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर, गौतम जैन वृताधिकारी, जालोर के निकटतम सुपरविजन में अरविन्द कुमार नि. पु. थानाधिकारी कोतवाली जालोर द्वारा कल दिनांक 27.02.2025 को रीट परीक्षा 2025 में नकल रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई।
इस दौरान गश्त एवं निगरानी के दौरान संदिग्ध घुमते दो युवकों को धारा 126, 170 बीएनएसएस के तहत् गिरफ्तार किया गया। युवक गणेशाराम के कब्जे से एक लाख रूपये व 4 मोबाईल हैंडसेट धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जब्त किये जाकर धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जांच शुरू की गई। युवक गणेशाराम पुत्र ठाकराराम जाति जाट निवासी देवडा पुलिस थाना झाब व भीखाराम पुत्र भीयाराम जाति बिश्नोई निवासी रानीवाडा रोड सांचौर अपने परिचित परीक्षार्थीयों को नकल करवाने की फिराक में थे, मगर जालोर पुलिस टीम की सतर्कता से वो दोनों नाकाम रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां