भाद्राजून (जालोर), 30 मई 2025 पुलिस थाना भाद्राजून ने कस्बे में राह चलती लड़कियों के साथ बिना उनकी मर्जी के रील बनाकर अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार और जालोर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधों की रोकथाम व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
घटना के अनुसार, दिनांक 30.05.2025 को शाम 7 बजे भाद्राजून बाजार में पुलिस स्टाफ की अनुपस्थिति में, एक युवक ने राह चलती लड़कियों के साथ उनकी मर्जी के बिना रील बनाई और पुलिस चौकी भाद्राजून का मेन गेट खोलकर फिल्मी स्टाइल में बाहर आने का वीडियो भी बनाया। उसने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर वायरल किया। इसके अलावा, जब उसे मना किया गया तो वह उत्तेजित होकर लड़ाई-झगड़ा करने लगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर और आहोर वृत्ताधिकारी के निकटतम पर्यवेक्षण में, पुलिस थाना भाद्राजून के थानाप्रभारी की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने गैरसायल सोहन पुत्र सवाराम, जाति मीणा, उम्र 21 वर्ष, निवासी बारला मेवासा, भाद्राजून को धारा 126 और बीएनएसएस 2023 की धारा 170(1) के तहत गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य मोहनलाल हैडकानिस्टेबल, अशोक कुमार कानिस्टेबल और जोगाराम कानिस्टेबल शामिल थे।
पुलिस ने कहा है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां