फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित पावर ऑफ एट्रोनी बनाकर रची गई थी साजिश, पुलिस थाना भाद्राजून की बड़ी कार्रवाई
जालौर | जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इन्दोलिया के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम चौधरी एवं वृताधिकारी आहोर दशरथसिह के सुपरविजन में पुलिस थाना भाद्राजून द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया गया है. पुलिस ने करीब 40 साल पहले मृत हो चुके व्यक्ति के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेशकीमती जमीन हड़पने और उसकी रजिस्ट्री कराने के मामले में मुख्य अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
क्या है पूरा मामला
दिनांक 17 जनवरी 2026 को प्रार्थी हनुमानसिंह पुत्र रूपसिंह जाति पुरोहित, उम्र 75 साल, निवासी गोविन्दला, पुलिस थाना भाद्राजून ने थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की थी. रिपोर्ट में बताया गया कि उनके काकाई भाई भूरसिंह की मृत्यु करीब 40 वर्ष पूर्व हो चुकी थी. इसके दो वर्ष पश्चात उनकी पत्नी गुलाब कंवर ने अपने दो बच्चों राणसिंह व सूरज कंवर के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. भूरसिंह का कोई वारिस नहीं होने के कारण, आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर उनकी बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने की योजना बनाई.
ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
अनुसंधान के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने मृत भूरसिंह का 2024 का फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित पावर ऑफ एट्रोनी तैयार की थी. इसमें फर्जी फोटो, फर्जी पता तथा नोटेरी एडवोकेट के नाम की फर्जी सील व हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया था. पूर्व नियोजित योजना के तहत राजूसिंह को भूरसिंह का पावर ऑफ एट्रोनी धारक बताया गया, भैरूसिंह को जमीन का क्रेता (खरीदार) बनाया गया और भरतसिंह गवाह (साक्षी) बना. इन सभी ने मिलकर छलपूर्वक जमीन की खरीद-फरोख्त कर उसका पंजीयन करवा लिया और नामान्तरण अपने नाम करवा लिया. इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 04/2026 धारा 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया.
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- राजूसिंह पुत्र पारसदान जाति चंडीसा, उम्र 30 साल, पेशा प्राईवेट नौकरी, निवासी दूदिया, पुलिस थाना नोसरा, जिला जालोर.
- भैरूसिंह पुत्र नाथूसिंह जाति चंडीसा, उम्र 30 साल, पेशा व्यापार, निवासी रानिवाद की ढाणी भाद्राजून, पुलिस थाना भाद्राजून, जिला जालोर.
- भरतसिंह पुत्र नारायणसिंह जाति राजपुरोहित, उम्र 35 साल, पेशा व्यापार, निवासी कुवारडा, पुलिस थाना भाद्राजून, जिला जालोर.
इन्वेस्टिगेशन टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी
इस पूरी कार्रवाई और सफल अनुसंधान को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
- लालाराम (निरीक्षक पुलिस / थानाधिकारी, पुलिस थाना भाद्राजून)
- मोहनलाल (हैडकानिकारक नं. 317)
- जोगाराम (कानि. नं. 1027)
- महावीर (कानि. नं. 493)
- धनवन्तरी (कानि. नं. 1058)
- पूनी (महिला कानि. नं. 638)







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां