रानीवाड़ा। स्थानीय श्री रघुनाथ बिश्नोई मेमोरियल कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन प्लास्टिक मुक्त रानीवाड़ा जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथ दिन महाविद्यालय संरक्षक नरेन्द्र कुमार बिश्नोई ने प्लास्टिक मुक्त रानीवाड़ा के प्रति सतर्क बनकर इस मिशन को सफल बनाने में भूमिका निभानी चाहिए।
स्वयंसेवकों को कॉलेज के मुख्य गेट से हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्वयंसेवकों ने बडगांव रोड़ से होते हुए पुलिस थाना से सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से गरबा चौक होते हुए मैन बाजार से डाकघर व बालिका स्कूल के समीप से इन्द्रा कॉलोनी होते हुए पुनः महाविद्यालय तक प्लास्टिक मुक्त रानीवाड़ा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

निदेशक डॉ. रोहित कुमार बिश्नोई ने “प्लास्टिक मुक्त रानीवाड़ा जागरूकता रैली को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण के लिए हानिकारक प्लास्टिक के प्रयोग को कम करना और साफ सुथरे महौल का निर्माण करना है इस मुहीम के जरिये आम जन को भागीदारी निभानी चाहिए।
सचिव डॉ. भागीरथ बिश्नोई ने नगरपालिका को आम लोगों को प्लास्टिक उपयोग को बंद करने के प्रयास करने होगें। प्लास्टिक के विरूद्ध जागरूकता बढ़ाई जा रही है और जनता को इसके से बचनें के लिए विभिन्न उपायों का संदेश दिया जा रहा है।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार उब्बा, उपप्राचार्य डॉ. मंछाराम सोलंकी, सहायक आचार्य डॉ. विश्राम मीणा, डॉ. गणपतराम वाघेला, डॉ. मुश्ताक खान सोर्या, नेनाराम सीरवी, कौशल्या उब्बा, ममता पंचाल, सतीश कुमार, जसपाल राणा, प्रकाश कुमार, रामसहाय मीणा, हितेश जीनगर, अशोक महान, सुरेश कुमार एवं सहित समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहें।



