जालोर, 7 जून। भीषण गर्मी के बीच वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार सायंकाल कलेक्ट्रेट परिसर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा ने परिसर में स्थित पेड़ों पर परिंडे लगाए और उनमें पक्षियों के लिए पानी भरकर उन्हें राहत पहुंचाई।
अधिकारियों ने इस अवसर पर आमजन से अपील की कि गर्मियों के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए चारा, दाना और पानी की समुचित व्यवस्था करें ताकि उन्हें भीषण गर्मी में पीने के पानी और भोजन की समस्या से जूझना न पड़े।
उन्होंने कहा कि प्रकृति के सभी प्राणी, विशेषकर निर्बल और मौन जीव-जंतु हमारी देखरेख और करुणा के पात्र हैं, अतः जल संरक्षण और मानवीयता दोनों की भावना से प्रेरित होकर ऐसे कार्यों में भागीदारी निभाना हम सबका दायित्व है।
इस मौके पर कई अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी परिंडे लगाकर अभियान में योगदान दिया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां