भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने सांचौर विधानसभा के चार मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की
सांचौर | 21 जून
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़ एवं संगठन पर्व के प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया के निर्देशानुसार जालोर जिले में संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सांचौर विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों के नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।
घोषणा अनुसार—
- गंगदाराम चौधरी को सांचौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- मोहनलाल पुरोहित को झाब मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
- रमेश जाखड़ को डूंगरी मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
- जितेंद्रसिंह राजपूत को केसूरी मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
सूत्रों के अनुसार पार्टी द्वारा अन्य मंडलों में भी जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी।



