जालोर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, जालोर महिला विंग के नेतृत्व में एक नया अध्याय जुड़ गया है। संगठन के चेयरमैन प्रदीप मित्तल की सहमति से राजस्थान प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती अलका अग्रवाल ने श्रीमती प्रियंका अग्रवाल को जालोर महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनकी सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण, सेवा भावना और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता को देखते हुए की गई है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद जालोर सहित पूरे प्रदेश के अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों का मानना है कि प्रियंका अग्रवाल के नेतृत्व में महिला विंग सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को मजबूती देने और एक प्रगतिशील समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी। प्रियंका अग्रवाल की नियुक्ति को समाज में नेतृत्व के एक नए युग का प्रतीक माना जा रहा है, जिससे महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में आगे आने का प्रोत्साहन मिलेगा।



