जालोर, 30 जुलाई। प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय सुंदेलाव तालाब के पास स्थित हनुमान जी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित और पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला संयोजक रविंद्र सिंह बालावत के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रवक्ता दिनेश महावर ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें हर नागरिक कम से कम अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाने का संकल्प ले।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, हीरालाल सारस्वत, मुकेश राजपुरोहित, सावलाराम देवासी, जिला महामंत्री प्रकाश चंद छाजेड, बंशीलाल सुथार, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, जिलामंत्री गोपालसिंह परमार रामसीन, मंजू सोलंकी, महेंद्र सोलंकी, गीता बारोट, मंजू देवासी, जिला प्रवक्ता हिंगलाज दान चारण, सुरेश राजपुरोहित, प्रकोष्ठ जिला संयोजक भूरसिंह देवकी, जिला कार्यालय मंत्री डिंपल सिंह, तगाराम जीनगर, सोशल मीडिया प्रभारी जोगेश सेन, भीनमाल नगर अध्यक्ष प्रवीण दवे सहित कई जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
भाजपा नेताओं ने जोर देकर कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, संवेदनशीलता और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी है। मदन राठौड़ ने कहा कि पेड़ हमें शुद्ध हवा एवं छाया देने के साथ-साथ जल संरक्षण और जैव विविधता का संरक्षण भी करते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण का भी कर्तव्य निभाना चाहिए।
इस कार्यक्रम से जुड़ी यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्थानीय लोगों में जागरूकता फैलाने और हरियालो राजस्थान अभियान को गति प्रदान करने वाली मानी जा रही है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां