रानीवाड़ा की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी! जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, रानीवाड़ा द्वारा 33/11 केवी की नई उपचौकी के निर्माण की योजना तैयार की गई है। यह पहल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुगम एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
क्या है योजना?
रानीवाड़ा सीटी फीडर के अत्यधिक लम्बे और ओवरलोडेड होने के कारण उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए रेलवे ट्रैक की दूसरी ओर 0.25 हैक्टेयर भूमि पर नई 33/11 केवी उपचौकी के निर्माण की योजना बनाई गई है।
कौन कर रहा है पहल?
इस महत्वपूर्ण परियोजना की सिफारिश अधिशासी अभियंता अनिल सैन द्वारा की गई है। तहसीलदार महोदय से इस भूमि आवंटन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का निवेदन किया गया है। इस परियोजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर एवं अधीक्षण अभियंता को भी सूचित किया गया है।
जनता को क्या मिलेगा?
इस नई उपचौकी के निर्माण से रानीवाड़ा शहर के बिजली उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे व्यापार, घरेलू जीवन और अन्य गतिविधियों में सुधार होगा।
यह पहल रानीवाड़ा के विकास को गति देने का एक सशक्त प्रयास है। यदि सब कुछ योजना अनुसार हुआ, तो जल्द ही शहर को बेहतर एवं स्थिर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा!



