सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
रानीवाड़ा। क्षेत्र के सिलासन गांव के लिए 14 सितम्बर सोमवार का दिन एक गहरी मायूसी और शोक की खबर लेकर आया। भारतीय जनता पार्टी जालोर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, रानीवाड़ा भाजपा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष एवं अर्बुदा माताजी सेवा संस्थान मंदिर सिलासन के व्यवस्था प्रमुख, पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की वयोवृद्ध पूज्य माताजी श्रीमती एजीकंवर (धर्मपत्नी दौलत सिंह) का 105 वर्ष की दीर्घायु में देवलोकगमन हो गया।
मोक्षधाम में उमड़ा जनसैलाब मंगलवार प्रातः सिलासन स्थित मोक्षधाम में सैकड़ों ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों और स्नेहियों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा के दौरान हर आंख नम थी और माहौल में केवल माताजी के पुण्य कर्मों की गूंज थी। 105 वर्षों की इस गौरवमयी जीवन यात्रा के समापन पर पूरा क्षेत्र भावभीने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।

भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं पीछे पूज्य माताजी अपने पीछे दो पुत्रों, पांच पुत्रियों सहित पोतों और परपोतों से भरा-पूरा लहलहाता परिवार छोड़ गईं हैं। परमार के अनुसार माताजी की समस्त रस्मों एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सिलासन स्थित परमार हाउस पर किया जाएगा। सर्कल न्यूज़ नेटवर्क की ओर से पुण्यात्मा को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां