Homeदेशभाजपा-कांग्रेस के नेता जुटे चुनावी तैयारियों में: जलशक्ति व पेट्रोलियम मंत्री आए,...

भाजपा-कांग्रेस के नेता जुटे चुनावी तैयारियों में: जलशक्ति व पेट्रोलियम मंत्री आए, आज ओम माथुर आएंगे, वसुंधरा राजे मार्च में आएगी

Published on

ओम माथुर आज आएंगे बाड़मेर, दोपहर बाद कार्यकर्ताओं को नब्ज टटोलेंगे।

बाड़मेर। राजस्थान चुनावी साल में कांग्रेस व बीजेपी नेताओं के आने का दौर शुरू हो गया है। राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर भर के नेता बाड़मेर पहुंचे रहे और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे है। बीजेपी नेता कांग्रेस सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेर रहे है। कुछ दिन पहले जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत व पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पुरी भी बाड़मेर पहुंचे। पेट्रोलियम मंत्री ने रिफाइनरी मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। शुक्रवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य एवं छतीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर जैसलमेर के रास्ते बाड़मेर पहुंचेगे। 13-15 मार्च को पूर्व सीएम वसुंधरा राजें का बाड़मेर दो दिन आने का प्रोग्राम प्रस्तावित है।

दरअसल, विधानसभा व लोकसभा चुनावों की जैसे-जैसे तारीखें नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं के दौरे और मीटिंगें बढ़ रही है। नेताओं के पश्चिमी राजस्थान में दौरों के पीछे कई तरह के सियासी मायने भी है। पार्टी स्तर पर नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी तय है। दिसंबर 2023 में राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के नेता चुनावी तैयारी में जुटे हुए है। भाजपा व कांग्रेस में संगठन स्तर पर कई पदाधिकारी भी बदले है। भाजपा में जिलाध्यक्षों की भी नियुक्ति चुनावी तैयारी का हिस्सा है। गत दिनों जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बाड़मेर दौरे पर आए। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। वहीं पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने रिफाइनरी को लेकर राजस्थान की सरकार को घेरा।

अग्रवाल पंचायत भवन में होगा भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम

भाजपा के ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जैसलमेर के रास्ते बाड़मेर आएंगे। जैसलमेर-बाड़मेर बॉर्डर के गांव बरियाड़ा में माथुर का स्वागत करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा के मुताबिक 24 फरवरी को सुबह 11 बजे बाड़मेर-जैसलमेर हाइवे बॉर्डर पर बरियाडा में माथुर का स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे गूंगा में स्व. विद्याधर पालीवाल की स्मृति में बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम करेंगे। 2:30 बजे निंबला नर्सरी में जल कुंड का भूमि पूजन और 3:30 बजे अग्रवाल पंचायत भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद प्रोग्राम होगा। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भी 14-15 मार्च को बाड़मेर आने का कार्यक्रम है। इस दौरान वसुंधरा जिले की अलग-अलग विधानसभाओं क्षेत्रों में भी जाएंगी। हालांकि राजे के कार्यक्रम की तारीख में बदलाव भी संभव है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

11 साल की फरारी का हुआ अंत: बाड़मेर से धरा गया शातिर, वाव-थराद LCB की बड़ी कामयाबी

थल के रास्ते शराब तस्करी का 'धुरंधर' निकला 11 साल तक अंडरग्राउंड, आखिर कब...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...