एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की
जालोर। राजस्थान के जनप्रिय जननायक और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर आज जालोर जिले में एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग के नेतृत्व में युवाओं ने राजनीति के ‘जादूगर’ के जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर इसे सेवा और जीव-दया के संकल्प के रूप में मनाया।

गौ-सेवा और पक्षियों की चिंता कार्यक्रम की शुरुआत में सुष्मिता गर्ग और एनएसयूआई के साथियों ने स्थानीय गौशाला पहुंचकर गौ-सेवा की। कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर पुण्य कमाया। इसके साथ ही, बढ़ती गर्मी और भीषण तपिश को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु विभिन्न स्थानों पर ‘परिंडे’ लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पूरे ग्रीष्मकाल में इन परिंडों में पानी की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

कार्यालय पर हर्षोल्लास, काटा केक सेवा कार्यों के पश्चात एनएसयूआई जिला कार्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ केक काटकर अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गहलोत के द्वारा छात्र राजनीति और प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया और ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष खिम सिंह राठौड़, वीर वीरमदेव कॉलेज एनएसयूआई अध्यक्ष जयपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष शाहबाज पठान, महिपाल सिंह, विजेंद्र पवार, राहुल चौधरी, सौरव जाटव, मनीष पांचाल, जितेंद्र सिंह, जसवंत कुमार, गणेश सिंह, दीपांशु चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता और एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



